Railway Knowledge: ट्रेन यात्रा के लिए तत्काल टिकट (Tatkal Ticket) लाखों यात्रियों की मजबूरी बन चुका है. अचानक यात्रा का प्लान बने, मेडिकल इमरजेंसी हो या जरूरी काम तो लोग बिना ज्यादा सोचे तत्काल टिकट बुक कर लेते हैं. लेकिन जब यात्रा रद्द होती है और तत्काल कंफर्म टिकट कैंसिल किया जाता है, तो पैसा वापस नहीं मिलता.