search

Sultan Johor Cup, IND vs PAK: 2 गोल से पिछड़ने के बाद भारत ने पाकिस्तान से खेला ड्रॉ, दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने मिलाया हाथ

Chikheang 2025-10-15 03:07:42 views 1280
  

भारत ने पाकिस्तान से खेला ड्रॉ



पीटीआई, जोहोर (मलेशिया) : भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने मंगलवार को सुल्तान जोहोर कप के अपने ग्रुप चरण के तीसरे मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 3-3 से डॉ खेला।

भारत ने रोमांचक मुकाबले में दो गोल से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए बढ़त बनाई लेकिन पाकिस्तान ने गोल करके अंक बराबर कर लिए। भारत को अब तक टूर्नामेंट में हार का सामना नहीं करना पड़ा है।

भारत के लिए अरिजीत सिंह हुंडल (43वें मिनट), सौरभ आनंद कुशवाहा (47वें मिनट), मनमीत सिंह (53वें मिनट) ने गोल दागे। पाकिस्तान के लिए हन्नान शाहिद (5वें मिनट) के अलावा सूफियान खान (39वें मिनट, 55वें मिनट) ने दो गोल किए।
खिलाड़ियों ने मिलाया हाथ

हाल ही में क्रिकेट में भारत और पाकिस्तान की टीमों ने मैच या मैच के बाद हाथ नहीं मिलाया था। चाहे पुरुष एशिया कप हो या महिला वनडे विश्व कप, लेकिन जोहोर कप में मुकाबले से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने हाथ भी मिलाया और मैच के बाद हाई फाइव भी किया। क्या हाकी इंडिया ने खिलाड़ियों को क्रिकेट टीमों की तरह हाथ नहीं मिलाने का संदेश नहीं दिया था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244