search

बठिंडा में टोल टैक्स को लेकर विवाद, कार ड्राइवर को जमकर पीटा; 4 कर्मचारी गिरफ्तार

Chikheang 2025-10-15 12:36:33 views 1295
  

बठिंडा: टोल टैक्स विवाद में कार चालक से मारपीट, चार कर्मचारी गिरफ्तार



जागरण संवाददाता, बठिंडा। जिले के गांव जीदा टोल प्लाजा पर टोल टैक्स को लेकर टोल कर्मचारियों ने कार सवार दो युवकों के साथ मारपीट की, जिससे वे घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर थाना नेहियांवाला पुलिस ने पीड़ित कार चालक की शिकायत पर चार टोल कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

हालांकि, कर्मचारियों को बाद में जमानत पर रिहा दानिश कटारिया निवासी मक्खू जिला फिरोजपुर 13 अक्टूबर को अपने तीन साथियों के साथ क्रेटा कार (नंबर पीबी-47ई-0025) से श्री अमृतसर साहिब-बठिंडा (एनएच-54) मार्ग से बठिंडा की ओर जा रहा था। जब वे जीदा टोल प्लाजा से गुजर रहे थे, तब टोल टैक्स को लेकर उनके और टोल कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया।

इस झड़प के परिणामस्वरूप दोनों पक्षों में भिड़ंत हुई। पीड़ित दानिश ने मामले की सूचना थाना नेहियांवाला पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर टोल कर्मचारी कुलवंत सिंह, जतिंदर सिंह,गुरप्रीत सिंह, हरवीर सिंह और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। उन्हें बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244