search

दीवाली पर लंबे रूट के लिए चलेंगी 200 स्पेशल बसें, UP रोडवेज ने कैंसिल कीं चालक-परिचालकों की छुट्टियां

deltin33 2025-10-16 02:37:15 views 1306
  



जागरण संवाददाता, अलीगढ़। दीपावली पर रोडवेज की विशेष 200 बसें चलेंगी। इनका संचालन 18 अक्टूबर से होगा। विशेष बसों को दिल्ली से लंबे रूट पर चलाया जाएगा। बसों के संचालन में असुविधा न हो, इसके लिए चालक-परिचालकों के लिए अवकाश पर रोक लगा दी गई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
दीपावली और छठ में लोग नहीं होंगे परेशान

दीपावली और छठ पर यात्रियों को यात्रा के दौरान परेशानी न हो, इसके लिए परिवहन निगम ने 30 अक्टूबर तक विशेष बसें चलाने का निर्णय लिया है। बसों का संचालन आनंद विहार से कायमगंज, फर्रूखाबाद, कानपुर, लखनऊ, गोरखपुर आदि लंबे रूट पर होगा।

परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि दीपावली व छठ पूजा को लेकर चालक-परिचालक समेत कार्मिकों के साप्ताहिक अवकाशों पर रोक लगा दी है। चालक-परिचालक द्वारा 3,900 किलोमीटर पूरे करने पर पांच हजार 850 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे। 13 दिन तक लगातार ड्यूटी करने पर कार्मिकों को एक मुश्त 2,100 रुपये दिए जाएंगे।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131