search

समय पर पूरे नहीं हुए काम तो हटा दिए जाओगे... DM रमेश रंजन की ठेकेदार को चेतावनी

Chikheang 2025-10-16 17:37:06 views 1275
  

डीएम ने ग्लास म्यूजियम और आडिटोरियम आदि का किया निरीक्षण।



जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। डीएम ने बुधवार को जिले की पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण कर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। कहा कि सभी कार्य तय समय में पूरे किए जाएं। देरी सहन नहीं की जाएगी।
डीएम रमेश रंजन ने सबसे पहले ग्लास म्यूजियम और ऑडिटोरियम का निरीक्षण किया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  
ग्लास म्यूजियम और ऑडिटोरियम आदि का किया निरीक्षण

  

यह परियोजना लगभग 47.47 करोड़ की लागत की है। परियोजना के तहत ऑडिटोरियम हाल, बहुउद्देशीय हाल, प्रदर्शनी कक्ष, कार्यशाला क्षेत्र, वॉच टावर, ओपन एयर थिएटर आदि का निर्माण कराया जा रहा है। धीमी गति पर डीएम ने ठेकेदार को चेतावनी देते हुए कहा कि कार्य सही समय पर पूर्ण नहीं हुआ तो उसे हटा दिया जाएगा। मजदूरों की संख्या बढ़ाई जाए, बाहरी मजदूरों से कम काम कराया जाए, ताकि कार्य समय पर पूर्ण हो सके।

  
कहा, सभी कार्य तय समय में पूरे हों, देरी बर्दाश्त नहीं होगी

  

बाद में डीएम ने नीम करोरी बाबा धाम के परिसर में बन रहे बहुउद्देशीय हाल और वहां निर्मित गैलरी का निरीक्षण किया। यह कार्य अगली जनवरी तक पूरा करना है। अब तक केवल 70 प्रतिशत कार्य पूरा हुआ है। यह संपूर्ण भवन 865.65 लाख की लागत से निर्मित किया जा रहा है। यहां भी मजदूरों की संख्या बढ़ाने को कहा गया। सीडीओ शत्रोहन वैश्य उपस्थित थे।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244