search
 Forgot password?
 Register now
search

60 का हीरो 30 की हीरोइन, जब आधी उम्र की हसीनाओं से इन एक्टर्स ने किया रोमांस!

Chikheang 2025-10-16 21:39:51 views 1154
  

आधी उम्र की एक्ट्रेसेस से रोमांस कर चुके हैं ये हीरो



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली. बॉलीवुड में एक्टर्स की जिंदगी में उनकी उम्र को लेकर अक्सर चर्चा होती है। लोगों को लगता है कि हीरो चाहे जितना बड़ा हो वो पर्दे पर अपने से कम उम्र की एक्ट्रेस के साथ रोमांस कर सकता है। ऐसा होता भी आ रहा है, हालांकि कई बार इस पर कुछ विवाद भी हुआ है। कई अभिनेत्रियां ऐसी हैं, जिन्होंने इस पर सवाल उठाया कि आखिर हीरोज को ये आजादी क्यों होती है कि वो अपने से आधी उम्र की एक्ट्रेस के साथ पर्दे पर रोमांस कर सकते हैं, जबकि हीरोइन्स को ऐसे मौके ना के बराबर मिलते हैं। सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान, अजय देवगन और अक्षय कुमार समेत कई स्टार्स हैं जिन्होंने परदे पर अपने से आधी उम्र की एक्ट्रेसेस के साथ रोमांस किया है। अब देखिए ना जल्द ही अजय देवगन फिल्म \“दे दे प्यार दो 2\“ (De De Pyaar de 2) में नजर आएंगे। इस फिल्म में अजय देवगन के ससुर आर माधवन (R Madhvan) बने हैं, जबकि माधवन खुद अजय की लगभग बराबरी उम्र के ही हैं। आइए आपको बताते हैं उन एक्टर्स के बारे में जिन्होंने पर्दे पर अपने से कम उम्र की एक्ट्रेसेस के साथ किया है रोमांस। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सलमान खान-
इस लिस्ट में सलमान खान (Salman Khan) का नाम सबसे पहले नंबर पर आता है। दबंग खान अपने से कम उम्र की हसीनाओं के साथ खूब रोमांस कर चुके हैं। सिंकदर में सलमान खान की हीरोइन रश्मिका मंदाना थीं, जो कि उनसे लगभग 31 साल छोटी हैं। लोगों ने इस पेयरिंग पर सवाल भी उठाए थे। इसके पहले सलमान ने पूजा हेगड़े के साथ भी काम किया था। पूजा हेगड़े भी सलमान से लगभग उम्र में 25 साल छोटी थीं। दोनो ने फिल्म किसी का भाई और किसी की जान में काम किया था।

यह भी पढ़ें- सलमान खान को कहा था \“गुंडा-मवाली\“, अब अभिनव कश्यप पर बरसे भाईजान!

  

अजय देवगन-
बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन (Ajay Devgn) जल्द ही फिल्म \“दे दे प्यार दो 2\“ में नजर आएंगे। इस फिल्म में अजय ने रकुल प्रीत सिंह के साथ रोमांस किया है। फिल्म में अजय के ससुर आर माधवन बने हैं और माधवन ने ही रकुल के पिता का रोल प्ले किया है। रकुल से अजय करीब 22 साल बड़े हैं। इसके अलावा फिल्म शिवाय में भी उन्होंने अपने से आधी उम्र की एक्ट्रेस के साथ रोमांस किया था। इसके अलावा भी वो कई और फिल्मों में ऐसा कर चुके हैं।

  

अक्षय कुमार-
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) तो ऐसा कई बार कर चुके हैं। राधिका मदान के साथ फिल्म सरफिरा में रोमांस किया था, जो कि उम्र में उनसे 27 साल छोटी हैं। मानुषी छिल्लर के साथ अक्की ने फिल्म पृथ्वीराज में काम किया था, जो कि उनसे लगभग 30 साल छोटी हैं। कृति सेनॉन और नुपुर सेनॉन दोनों के साथ अक्की रोमांस कर चुके हैं। कृति अक्षय से करीब 23 साल छोटी हैं तो वहीं नुपुर सेनॉन 29 साल छोटी हैं।

  

शाहरुख खान-
बॉलीवुड के किंग ऑफ रोमांस कहे जाने वाले एक्टर शाहरुख खान (Shahrukh Khan) ने भी कई एक्ट्रेसेस के साथ काम किया है। जो उनसे उम्र में काफी छोटी थीं। शाहरुख ने अनुष्का शर्मा के साथ कई फिल्मों में काम किया है। अनुष्का शाहरुख से करीब 23 साल छोटी हैं। पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान करीब 20 साल छोटी हैं। वहीं दीपिका पादुकोण और शाहरुख की उम्र में करीब 21 साल का फासला है। यहां तक कि शाहरुख ने 20 साल छोटी नयनतारा से भी रोमांस किया है।

  

नसीरुद्दीन शाह-
एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने फिल्म \“द डर्टी पिक्चर\“ में अपने से 28 साल छोटी विद्या बालन के साथ रोमांस किया था। फिल्म में विद्या और नसीरुद्दीन शाह के बीच कई बोल्ड सीन्स थे। दोनों की इस फिल्म और सीन्स पर काफी विवाद हुआ था।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19: सलमान खान ने तान्या और नीलम को जमकर लगाई फटकार, वीकेंड का वार में दिया रियलिटी चेक
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com