search

महाराष्ट्र में सड़क के गड्ढे की वजह से पुल से गिरी स्कूल वैन, 10 छात्र घायल

Chikheang 2025-10-16 21:37:57 views 1282
  
पुल से गिरी स्कूल वैन। (प्रतीकात्मक)






डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में स्कूल से छात्रों के घर ले जा रही एक वैन पुल से नीचे गिर गई, जिस कारण 10 छात्र घायल हो गए। घटना तब हुई जब ड्राइवर सड़क पर बने गड्ढों से बचने की कोशिश कर रहा था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

यह घटना भंडारा जिले के सुरेवाड़ा में तब हुई, जब बच्चे गड्ढों से भरी सड़क से स्कूल से घर लौट रहे थे। ड्राइवर ने गड्ढों से बचने की कोशिश की, लेकिन गाड़ी पर से नियंत्रण खो बैठा और वैन एक नीची पुल से नीचे गिर गई। बच्चों को चोटें आईं और उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया।
लोगों ने लोक निर्माण विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया

इस दुर्घटना ने एक बार फिर सड़क की खराब हालत को सुर्खियों में ला दिया है और इलाके के निवासियों ने लोक निर्माण विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उसकी कड़ी आलोचना की है।
भंडारा को कहा जाता है \“झीलों का शहर\“

महाराष्ट्र के भंडारा जिले को अक्सर झीलों का जिला कहा जाता है क्योंकि यहां सदियों पुरानी लगभग 3,500 झीलें हैं। हाल ही में, इलाके के निवासियों ने इस बात का इस्तेमाल नगर निगम के अधिकारियों पर निशाना साधने के लिए किया है।

उन्होंने सोशल मीडिया पर पानी से भरे गड्ढों की तस्वीरें साझा की हैं और कहा है कि सड़कों की हालत बताती है कि यह जिला अपनी झीलों के लिए क्यों जाना जाता है।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान: ट्रक पलटने से भीषण हादसा, एक ही परिवार के 15 लोगों की गई जान


like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244