search

पेरिस के लूवर म्यूजियम में आभूषणों की चोरी से हड़कंप, पर्यटकों को बाहर निकाला; मोना लिसा की पेटिंग और..

Chikheang 2025-10-19 20:25:42 views 1298
  

पेरिस के लूवर संग्रहालय में गहनों की चोरी संग्रहालय बंद (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पेरिस में स्थित लूवर संग्रहालय को चोरों ने निशाना बनाया है और म्यूजियम में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना के बाद म्यूजियम को एक दिन के लिए बंद किया गया है। इस चोरी की सूचना एक फ्रांसीसी मंत्री ने दी थी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बताया जा रहा है कि चोरों ने म्यूजियम से आभूषणों की चोरी की है। इस संग्रहालय में मोना लिसा पेंटिंग सहित दुनिया की कुछ सबसे प्रतिष्ठित एतिहासिक कलाकृकियां मौजूद हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, इस चोरी की घटना में संग्रहालय से विश्व प्रसिद्ध आभूषणों की चोरी हुई है। हालांकि, लूवर म्यूजियम ने अचानक बंद होने के लिए असाधारण कारणों का हवाला दिया है। बता दें, फ्रांस की संस्कृति मंत्री रचिदा दाती ने आज सुबह सबसे पहले संग्रहालय में हुई चोरी की सूचना दी।
सिर्फ आभूषणों की हुई चोरी

उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट में कर कहा, “आज सुबह लूवर संग्रहालय के उद्घाटन के समय डकैती हुई। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मैं संग्रहालय के कर्मचारियों और पुलिस के साथ मौके पर हूं।“

स्थानीय समाचार एजेंसी AFP ने अज्ञात सूत्रों के हवाले से बताया कि लुटेरे संग्रहालय से आभूषण लेकर भाग गए। एजेंसी ने मंत्री की टीम के एक सदस्य के हवाले से यह भी बताया कि कम से कम एक व्यक्ति संग्रहालय में घुसा था। हालांकि, उन्होंने किसी डकैती का जिक्र नहीं किया।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244