search

पीएम और सीएम योगी को क्या कहकर फंस गए लोकगीत गायक? मुकदमा दर्ज

deltin33 2025-10-21 02:36:33 views 1270
  



जागरण संवाददाता, (मऊ)। चिरैयाकोट पुलिस ने पीएम और सीएम पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में भाजपा मंडल अध्यक्ष की तहरीर पर लोकगीत गायक के खिलाफ केस दर्ज किया है। मंडल महामंत्री व रानीपुर थाना मनाजीत निवासी राजकुमार दुबे ने आरोप लगाया है कि पचिश्ता गांव निवासी किशोर कुमार पगला ने मंच से पीएम व सीएम के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया, जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पुलिस ने मुकदमा दर्जकर आरोपित के घर पर दबिश दी, लेकिन वह फरार हो गया। राजकुमार दूबे के मुताबिक बहुजन समाज पार्टी के तथाकथित नेता व गायक किशोर कुमार पगला ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र, असंवैधानिक और अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करते हुए मंच से लोकगीत गाया गया। प्रभारी निरीक्षक योगेश यादव ने बताया कि आरोपित को शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131