search

पांच रुपये के केले का फेंका छिलका, 100 रुपये का लगा जुर्माना; यूपी में कहां और किसने लगाया ये फाइन?

Chikheang 2025-10-28 19:41:13 views 1287
  



जागरण संवाददाता, प्रयागराज। पांच रुपये के एक केले और 10 रुपये की मूंगफली का छिलका ट्रेन के कोच में फेंकना दो यात्रियों को महंगा पड़ गया। यही नहीं गुटखा खाकर पाउच फेंकने पर तीन तथा पूड़ी खाकर कागज व पन्नी फेंकने पर तीन यात्रियों को जुर्माना देना पड़ा। इन सभी आठ यात्रियों से सौ-सौ रुपये जुर्माना रेलवे प्रशासन ने वसूला। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज मंडल यात्रियों को उत्कृष्ट सुविधाएं प्रदान करने के लिए वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक/कोचिंग हिमांशु शुक्ला के निर्देशन में विविध तरह के अभियान चलता रहता है। प्रयागराज मंडल सभी यात्रियों को उत्तम भोजन, शुद्ध पेयजल, स्वच्छ शौचालयों की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ टिकट रहित और अनियमित यात्रा करने वालों पर अंकुश लगाने के लिए स्टेशनों एवं गाड़ियों में टिकट चेकिंग अभियान भी अक्सर चलाता है।

इसी क्रम में गुरुवार को मुख्य वाणिज्य निरीक्षक प्रयागराज छिवकी ओमप्रकाश ने चा चेकिंग स्टाफ की टीम के साथ छिवकी रेलवे स्टेशन तथा मानिकपुर खंड में अनबुक्ड लगेज, अनियमित टिकट, गंदगी, अवैध वेंडिंग के खिलाफ अभियान चलाया गया।

इस अभियान में आसनसोल सुपरफास्ट एक्सप्रेस, मुंबई लोकमान्य तिलक, जनता एक्सप्रेस, राजगीर-लोकमान्य तिलक, हावड़ा चंबल एक्सप्रेस, ग्वालियर-हावड़ा, दानापुर फेस्टिवल स्पेशल को चेक किया गया। अभियान में बिना टिकट यात्रा करने वाले 102 यात्रियों से 79,320 रुपये जुर्माना वसूल किया गया। अनियमित यात्रा करने वाले नौ यात्रियों से 4300 रुपये वसूले गए।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244