search

मीरजापुर में टैंकर व आटो की टक्कर, कानपुर की आठ खिलाड़ी घायल

Chikheang 2025-10-29 13:06:42 views 1290
  



जागरण संवाददाता, मीरजापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के जसोवर मोड़ के पास मंगलवार की देर शाम आटो रिक्शा और खाली गैस टैंकर में टक्कर हो गई। इस हादसे में जसोवर स्थित स्टेडियम में कबड्डी खेलने जा रहीं कानपुर की आठ छात्राएं घायल हो गईं। इनमें चार की हालत गंभीर है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

घायलों को मेडिकल कालेज के ट्रामा सेंटर में लाया गया, जहां तीन की हालत गंभीर होने पर वाराणसी के बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। कानपुर शहर से 14 छात्राएं कोच के साथ कबड्डी खेलने देहात कोतवाली के जसोवर स्टेडियम जा रहीं थीं। वहां बुधवार को प्रतियोगिता आयोजित थी।

दो आटो में सात-सात छात्राएं बैठीं थीं। जैसे ही एक आटो जसोवर मोड़ के पास पहुंचा तभी सामने से आ रहे टैंकर ने आटो में टक्कर मार दी। आटो में सवार सात छात्राएं व कोच घायल हो गए।

घायलों में 15 वर्षीया समृद्धि, 18 वर्षीया निधि, 18 वर्षीया कंचन, 19 वर्षीया गौरी, 20 वर्षीया निहारिका, 20 वर्षीया राधिका, वैष्णवी, शिवानी व कोच 25 वर्षीय अभिषेक दूबे को मेडिकल कालेज के अस्पताल भेजा गया, जहां वैष्णवी, निहारिका, शिवानी व समृद्धि की हालत गंभीर बताई गई है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244