search

नोएडा में फेलिक्स अस्पताल की निर्माणाधीन दीवार गिरी, सात कामगार दबे; पांच की हालात नाजुक

deltin33 2025-11-12 02:37:44 views 1264
  



जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा।सेक्टर गामा-एक स्थित फेलिक्स अस्पताल की निर्माणाधीन दीवार मंगलवार शाम को अचानक गिर गई। वहां काम कर रहे सात कामगार मलबे के नीचे दब गए। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।

साथी कामगारों ने शोर मचाकर घटना की जानकारी दी। मौके पर बाद बीटा-2 कोतवाली पुलिस और फायर टीम पहुंची। पुलिस और राहत दल ने मलबा हटाकर सभी कामगारों को बाहर निकाला। इनमें से पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गय। जहां उनका इलाज चल रहा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

हादसे के बाद बीटा-2 कोतवाल प्रभारी भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की है। पुलिस का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। निर्माण कार्य से जुड़े लोगों से पूछताछ की जाएगी।

यह भी पढ़ें- अतिक्रमण पर सैटेलाइट की पैनी नजर, देश का पहला AI लैंड गार्जियन; स्मार्ट सिटी की नई मिसाल बनेगा ग्रेटर नोएडा
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131