search

लुधियाना में ऑटो पार्किंग विवाद में दुकानदार पर हमला, वारदात के बाद गल्ले में पड़ी दो लाख की नकदी चुराकर भागे हमलावर

Chikheang 2025-10-31 05:36:02 views 1310
  

दुकान के बाहर ऑटो लगाने पर विवाद, दुकानदार पर हमला।



संवाद सूत्र, लुधियाना। गांधीनगर मार्केट में वीरवार की शाम एक दुकान के बाहर ऑटो लगाने से मना करने पर दुकानदार पर ऑटो चालक ने अपने साथियों के साथ हमला कर दिया। इस हमले में दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे सिविल अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद थाना डिवीजन नंबर चार की पुलिस को शिकायत दी गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दुकानदार मोहम्मद अयूब ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने हमले के बाद उसकी दुकान में रखी करीब दो लाख की नकदी चुरा ली। अयूब ने बताया कि घटना के समय वह दुकान से बाहर थे, जबकि उनका बेटा दुकान पर मौजूद था। इसी दौरान एक ऑटो चालक ने दुकान के बाहर ऑटो खड़ा कर दिया, जिससे ग्राहकों को परेशानी हुई।

बेटे ने चालक से वाहन हटाने को कहा, तो वह गाली-गलौज पर उतर आया और धमकी देकर चला गया। कुछ देर बाद, चालक 10-12 साथियों के साथ लौटा और सभी ने मिलकर दुकान पर धावा बोल दिया। हमलावरों ने दुकान में तोड़फोड़ की और विरोध करने पर बेटे को बुरी तरह से पीटा। पीड़ित परिवार ने थाना डिवीजन नंबर 4 की पुलिस को शिकायत सौंप दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपितों की पहचान में जुटी हुई है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244