search

मैनपुरी में लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर बुजुर्ग ने की आत्महत्या, बाथरूम में मिली खून से लथपथ लाश

Chikheang 2025-11-1 14:36:56 views 1267
  

मृतक के पुत्र से जानकारी करते सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह।



जागरण संवाददाता, मैनपुरी। नगर के यादव नगर में शनिवार सुबह बुजुर्ग ने लाइसेंसी पिस्टल से सिर में गोली मार आत्महत्या कर ली। उनका शव बाथरूम में पड़ा देख स्वजन में चीख पुकार मच गई। सूचना पर फारेंसिक टीम के साथ पहुंचे सीओ सिटी ने स्वजन से जानकारी लेने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  
गोली चलने की आवाज पर बाथरूम में भागे स्वजन


कोतवाली क्षेत्र के यादव नगर निवासी 63 वर्षीय नागेश्वर सिंह यादव शनिवार सुबह साढ़े सात बजे जागने के बाद बाथरूम गए थे। तभी अचानक गोली चलने की आवाज सुन स्वजन भी बाथरूम में पहुंच गए। जहां नागेश्वर सिंह का लहूलुहान हालत में शव पड़ा मिला। उन्होंने लाइसेंसी पिस्टल से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ही। चीख सुन आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।

  
सीओ ने फोरेंसिक टीम के साथ की छानबीन

  

सूचना पर सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी फतेह बहादुर सिंह भदौरिया फारेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाया है।लाइसेंसी पिस्टल को जांच के लिए फोरेंसिक टीम ने कब्जे में लिया है। पुलिस ने स्वजन से आत्महत्या के संबंध में जानकारी जुटाई है। इस संबंध में सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि स्वजन के अनुसार वृद्ध ने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या की है। शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। आत्महत्या के स्पष्ट कारण का पता लगाया जा रहा है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244