search

यूपी को मिली एक और वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, पश्चिम उत्तर प्रदेश को अवध से करेगी कनेक्ट

deltin33 2025-11-1 22:37:24 views 1270
  



जागरण संवाददाता, लखनऊ। रेलवे प्रयागराज, वाराणसी और अयोध्या धाम के बाद अब नैमिषारण्य धाम को भी वंदे भारत एक्सप्रेस के तेज नेटवर्क से जोड़ेगा। रेलवे सात नवंबर से लखनऊ से सहारनपुर के लिए नई वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ करेगा। यह वंदे भारत एक्सप्रेस सीतापुर होकर दौड़ेगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ को सीतापुर से जोड़ने वाली यह पहली वंदे भारत एक्सप्रेस होगी। रेलवे बोर्ड ने लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस का टाइम टेबल और नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। लखनऊ में होने वाले उद्ाटन समारोह में रेल राज्य मंत्री वी सोमन्ना और रवनीत सिंह बिट्टू भी उपस्थित रहेंगे। सात नवंबर को ही वाराणसी से प्रयागराज छिवकी, विंध्याचल होते हुए खजुराहो के लिए भी एक वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू होगी।

ट्रेन 26504 वंदे भारत एक्सप्रेस सोमवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन सुबह पांच बजे लखनऊ जंक्शन से रवाना होगी। यह ट्रेन सीतापुर से 5:55 बजे, शाहजहांपुर से 7:10 बजे, बरेली से 8:08 बजे, मुरादाबाद से 9:27 बजे, नजीबाबाद से 10:45 बजे,रुड़की से 11:40 बजे होते हुए सहारनपुर दोपहर 12:45 बजे पहुंचेगी।

इसी तरह वापसी में ट्रेन 26503 वंदे भारत एक्सप्रेस भी सोमवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन सहारनपुर से दोपहर तीन बजे रवाना होकर रुड़की से 3:45 बजे, नजीबाबाद से शाम 4:40 बजे, मुरादाबाद से 6:10 बजे, बरेली से 7:33 बजे, शाहजहांपुर से रात 8:38 बजे, सीतापुर से 9:50 बजे होते हुए लखनऊ जंक्शन रात 11 बजे पहुंचेगी।

इस ट्रेन को चलाने की सूचना कुछ दिन पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंटरनेट मीडिया एक्स पर पोस्ट की थी। लखनऊ से मुरादाबाद जाकर उसी दिन वापस आने वाले व्यापारियों के लिए भी यह ट्रेन बड़ी राहत देगी। दोनों रेल राज्य मंत्रियों के लखनऊ में शामिल होने के चलते रेलवे उद्ाटन समारोह की तैयारियां बड़े स्तर पर कर रहा है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131