search

महाराष्ट्र में चुनाव आयोग आज दोपहर 4 बजे करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस, स्थानीय निकाय चुनाव का हो सकता है एलान

Chikheang 2025-11-4 16:37:07 views 1162
  



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र में लंबे वक्त से लंबित स्थानीय निकाय चुनावों की आज घोषणा की जा सकती है। राज्य चुनाव आयोग ने आज शाम 4 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की है। चुनाव आयोग ने बताया है कि इस दौरान स्थानीय चुनाव के संबंध में चर्चा की जाएगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

कयास लगाया जा रहा है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राज्य चुनाव आयुक्त दिनेश वाघमारे स्थानीय निकाय चुनाव की घोषणा करेंगे। जानकारी के मुताबिक, पहले फेज में नगरपालिका और नगर परिषद के चुनाव होने की संभावना है। इसके बाद ग्राम पंचायत और अन्य चुनाव कराए जाने का अनुमान है।

  

राज्य में स्थानीय निकाय और नगर पालिका चुनावों का रास्ता हाल ही में साफ हुआ है। वार्ड संरचना और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण जैसे कई वर्षों से लंबित मुद्दों के कारण चुनाव में बाधा आ रही थी। यानी अगर आज चुनाव आयोग इसका एलान करती है तो पहले चरण में 246 नगर पालिकाओं और 42 नगर पंचायतों के चुनावों की घोषणा हो जाएगी।

यह भी पढ़ें: \“तुम्हारे लिए उसे मार दिया...\“, पत्नी की हत्या के बाद बेंगलुरु के डॉक्टर ने कई महिलाओं को भेजा मैसेज
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244