search
 Forgot password?
 Register now
search

हिमाचल: 14 साल के नाबालिग ने 40 वर्षीय महिला से की जबरदस्ती, विरोध करने पर दराती से हमला कर किया लहूलुहान

LHC0088 2025-11-4 22:37:49 views 745
  

हमीरपुर में नाबालिग ने महिला से जबरदस्ती की। प्रतीकात्मक फोटो  



संवाद सहयोगी, हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में सनसनीखेज मामला सामने आया है। सासन गांव में सोमवार देर शाम खेतों में घास काटने गई 40 वर्षीय महिला से नाबालिग लड़के ने छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के विरोध करने पर लड़के ने तेजधार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 14 वर्षीय आरोपित को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान नाबालिग ने अपना जुर्म स्वीकार किया है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
छेड़छाड़ का विरोध करने पर कर दिया जानलेवा हमला

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सासन गांव की महिला खेतों में घास काट रही थी। इस दौरान गांव का ही एक नाबालिग लड़का वहां पहुंचा और महिला के साथ जबरन गलत हरकत करने की कोशिश की। महिला द्वारा विरोध करने पर आरोपित ने दराती और डंडे से वार कर उसे लहूलुहान कर दिया। घायल महिला खेत में ही गिर पड़ी।
पीजीआई चंडीगढ़ रेफर की महिला

स्थानीय लोगों ने शोर सुनकर मौके पर पहुंचकर उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर पहुंचाया, जहां से उसे गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया।  
मौके से दराती बरामद

घटना की सूचना मिलते ही एएसपी राजेश शर्मा और सदर थाना प्रभारी कुलवंत सिंह पुलिस दल सहित घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस को मौके से टूटी स्केल, पेन और दराती जैसे सबूत बरामद हुए हैं।
शारीरिक संबंध बनाने की नीयत से महिला पर हमला

एएसपी राजेश शर्मा ने बताया कि जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ है कि आरोपित नाबालिग ने शारीरिक संबंध बनाने की नीयत से महिला पर हमला किया था। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर जुवेनाइल जस्टिस एक्ट और भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।  
क्षेत्र में दहशत व आक्रोश का माहौल

इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने दोषी को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है, ताकि भविष्य में कोई ऐसी घिनौनी हरकत करने का दुस्साहस न कर

यह भी पढ़ें: शिमला: शादी के बहाने 2 साल तक युवती का शारीरिक शोषण, अब दे रहा धमकी; संजौली में पड़ोसी ने विवाहिता से की छेड़छाड़  
किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश होगा आरोपित

एसपी हमीरपुर अमित यादव ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। आरोपित को न्यायिक प्रक्रिया के तहत किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिला की सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करने के लिए पुलिस हर संभव कार्रवाई कर रही है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com