search
 Forgot password?
 Register now
search

हरिद्वार में रेस्क्यू के दौरान मगरमच्छ ने वन कर्मी का हाथ पकड़ा, लगे 29 टांके

Chikheang 2025-11-5 04:36:26 views 1263
  

सांकेतिक तस्वीर



संवाद सूत्र जागरण लालढांग: लालढांग की बरसाती रवासन नदी में मिले मगरमच्छ को रेस्क्यू किए जाने के दौरान मगरमच्छ ने दैनिक वन कर्मी का हाथ पकड़ लिया। ग्रामीणों की मदद से किसी तरह वन कर्मी का हाथ छुड़ाया गया। उसके हाथ में 29 टांके लगे हैं।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

ग्राम प्रधान कमलेश द्विवेदी ने बताया कि मंगलवार सुबह कुछ ग्रामीण रवासन नदी के निकट टहलने गए थे। इसी दौरान कुछ बच्चों को नदी किनारे कुछ हलचल दिखाई दी। पास जाकर देखा तो एक मगरमच्छ दिखाई दिया।

इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। मौके पर पहुंचे दैनिक वनकर्मी अंकित ने अन्य के साथ मिलकर मगरमच्छ को रेस्क्यू करने का प्रयास किया। लेकिन, तभी मगरमच्छ ने अंकित का हाथ पकड़ लिया।

आसपास के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद मगरमच्छ के चंगुल से उसे छुड़ाया। अंकित को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उसके हाथ में 29 टांके आए। डिप्टी रेंजर नवीन ने कहा कि मगरमच्छ के दांत काफी नुकीले होते हैं, रेस्क्यू के समय मगरमच्छ ने अंकित का हाथ अपने मुंह में दबा लिया था।

ग्रामीणों की मदद से उसका मुंह खोलकर हाथ को छुड़ाया गया। बताया कि वन कर्मी के हाथ में गहरे जख्म के कारण टांके आए हैं। उसको इलाज के बाद घर भेज दिया है। मगरमच्छ का रेस्क्यू करने के बाद गंगा नदी में छोड़ दिया गया है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि रवासन नदी के आसपास काफी सावधानी पूर्वक जाएं।

यह भी पढ़ें- चंदौली में कंपोजिट विद्यालय के पास मगरमच्छ की मौजूदगी से लोगों में दहशत

यह भी पढ़ें- नहर से निकलकर घर में घुसा मगरमच्छ, देखते ही घर में मचा हड़कंप और फिर...
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com