Royal Enfield Bullet 650 vs Classic 650: कौन-सी रॉयल एनफील्ड बाइक ज्यादा दमदार?

Chikheang 2025-11-7 17:33:21 views 895
  

Royal Enfield Bullet 650 और Classic 650 में से कौन-सी बाइक है ज्यादा दमदार?



ऑटो डेस्क, नई दिल्‍ली। Royal Enfield ने हाल ही में EICMA 2025 में Bullet 650 को पेश किया है। इसे पेश करने के साथ ही कंपनी ने इसे Bullet को 650cc ट्विन-सिलेंडर सेगमेंट में शामिल कर दिया है। इससे अब कंपनी की 650cc की बाइक की लिस्ट में अब Interceptor, Continental GT, Super Meteor, Shotgun 650, Classic 650 के साथ ही Bullet भी शामिल हो गई है। हम यहां पर आपको Bullet 650 और Classic 650 में से कौन-सी मोटरसाइकिल ज्यादा दमदार है, इसके बारे में बता रहे हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
Royal Enfield Bullet 650 vs Classic 650: डिजाइन

  • Classic 650: इसका डिजाइन बिल्कुल Classic 350 जैसा ही है। इसमें सॉफ्ट लाइन्स वाला टैंक, टियरड्रॉप टैंक और क्रोम-एसेन्टेड फिनिश इसे एक नॉस्टैल्जिक लुक दिया गया है। इसमें Vallam Red, Bruntingthorpe Blue, Teal Green और Black Chrome कलर ऑप्शन मिलते हैं।
  • Bullet 650: इसका डिजाइन भी Bullet 350 जैसा ही है, लेकिन इसमें 650cc का पावरफुल इंजन दिया गया है। इसमें क्रोम-रिंग के साथ हेडलाइट दी गई है और साथ ही ट्विन पायलट लैम्प्स भी है। इसमें हैंड-पेंटेड टैंक पिनस्ट्राइप्स और मेटल टैंक बैजिंग भी मिलती है।

स्पेसिफिकेशन
Royal Enfield Bullet 650
Royal Enfield Classic 650
   
   
   
   इंजन
   648cc, पैरेलल-ट्विन, एयर/ऑयल-कूल्ड
   648cc, पैरेलल-ट्विन, एयर/ऑयल-कूल्ड
   
   
   पावर
   47 hp
   47 hp  
   
   
   टॉर्क
   52.3 Nm
   52.3 Nm  
   
   
   गियरबॉक्स
   6-स्पीड गियरबॉक्स
   6-स्पीड गियरबॉक्स
   
   
   क्लच
   स्लिप-एंड-एसिस्ट क्लच
   स्लिप-एंड-एसिस्ट क्लच
   
   
   ब्रेकिंग सिस्टम
   डिस्क ब्रेक्स (ड्यूल-चैनल ABS)
   डिस्क ब्रेक्स (ड्यूल-चैनल ABS)
   
   
   सस्पेंशन
   Showa टेलिस्कोपिक फोर्क्स (फ्रंट), ट्विन गैस-चार्जड शॉक्स (रियर)
   Showa टेलिस्कोपिक फोर्क्स (फ्रंट), ट्विन गैस-चार्जड शॉक्स (रियर)
   
   
   व्हील साइज
   18 इंच स्पोक व्हील्स
   18 इंच स्पोक व्हील्स
   
   
   लाइटिंग
   LED हेडलाइट और टेललाइट
   LED हेडलाइट और टेललाइट
   
   
   इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
   सेमी-डिजिटल डायल, बड़े एनालॉग स्पीडोमीटर
   सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ट्रिपर नेविगेशन
   
Royal Enfield Bullet 650 vs Classic 650: फीचर्स

  • Classic 650: इसमें सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जिसमें ट्रिपर नेविगेशन, ड्यूल-चैनल ABS, LED हेडलाइट और टेललाइट मिलते हैं। इसमें Showa सस्पेंशन सेटअप मिलता है, जो कंपनी की बाकी 650 मोटरसाइकिल में दिया जाता है। इसमें क्रोम स्विचगियर और फाइन पेंटवर्क मिलता है। इसमें 18-इंच स्पोक व्हील्स, शोवा टेलिस्कोपिक फोर्क्स और ट्विन-शॉक रियर सस्पेंशन दिया गया है।
  • Bullet 650: इसमें भी Classic 650 जैसे फीचर्स देखने के लिए मिलते हैं। इसमें सेमी-डिजिटल डायल, एक बड़ा एनालॉग स्पीडोमीटर और LED लाइटिंग दी गई है। बाइक के रेट्रो लुक को बनाए रखा गया है, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक इनट्रूजन कम है, जो मोटरसाइकिल को चोरी होने से बचाने में मदद करता है। सका बैठने का तरीका क्लासिक से थोड़ा अलग है, जिसमें फ्लैट सीट और पारंपरिक राइडर-पिलियन कम्फर्ट जैसा है। इसमें भी 18-इंच स्पोक व्हील्स, शोवा टेलिस्कोपिक फोर्क्स और ट्विन-शॉक रियर सस्पेंशन दिया गया है।

Royal Enfield Bullet 650 vs Classic 650: इंजन

इन दोनों ही मोटरसाइकिल में वही 648cc, एयर/ऑयल-कूल्ड, पैरेलल-ट्विन इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जो Royal Enfield के बाकी 650  बाइक में देखने के लिए मिलता है। यह इंजन 47 hp की पावर और 52.3 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। दोनों बाइक में 6-स्पीड गियरबॉक्स और स्लिप-एंड-असिस्ट क्लच मिलता है। दोनों ही मोटरसाइकिल में डिस्क ब्रेक के साथ आती है और ड्यूल-चैनल ABS भी मिलता है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1310K

Credits

Forum Veteran

Credits
137422

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com, Of particular note is that we've prepared 100 free Lucky Slots games for new users, giving you the opportunity to experience the thrill of the slot machine world and feel a certain level of risk. Click on the content at the top of the forum to play these free slot games; they're simple and easy to learn, ensuring you can quickly get started and fully enjoy the fun. We also have a free roulette wheel with a value of 200 for inviting friends.