search

बनारस आना, बनारस में रहना, बनारस को जीना सबके लिए खास अनुभव : नरेन्‍द्र मोदी

Chikheang 2025-11-8 15:07:03 views 1305
  

पीएम नरेन्‍द्र मोदी ने मंच से संबोधन में व‍िकास और पूर्वांचल पर अपने व‍िचार व्‍यक्‍त क‍िए।  



जागरण संवाददाता, वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को काशी के बनारस रेलवे स्टेशन से चार वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इन चार वंदे भारत के साथ आज देश भर में 160 से अधिक वंदे भारत का संचालन होने लगा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

यह रेलवे की अगली पीढ़ी की तैयारी है। रेलवे को ट्रांसफॉर्म करने के अभियान का एक मजबूत कदम है। यह ट्रेन भारतीयों द्वारा भारतीय टेक्नोलॉजी से बनी ट्रेन है जिसे देखकर विदेशी भी अचंभित होते हैं। यह हर भारतीय के गर्भ की अनुभूत कराती है।

प्रधानमंत्री मोदी ने प्लेटफार्म नंबर आठ पर आयोजित कार्यक्रम में हजारों लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पहले यह कार्य विदेश में होता था। यह अब देश में हो रहा है। यह हमारे देश की ताकत है। व‍िकस‍ित भारत के ल‍िए ये ट्रेनें मील का पत्थर बनने जा रही हैं।

मोदी ने बाबा विश्वनाथ की नगरी और अभी बीते देव दीपावली पर्व को याद करते हुए कहा कि आज का दिन भी विशेष है और इस विशेष विकास पर्व की सभी को शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में आर्थिक विकास का कारण इंफ्रास्ट्रक्चर ही रहा है।

जिस भी शहर में रेलवे स्टेशन बनता है और ट्रेन गुजरती है और गांव में सड़क बनती है तो अपने आप विकास के द्वार खुल जाते हैं। ऐसा ही आज भारत में हो रहा है। विकास के साथ जुड़कर देश तेज गति से आगे बढ़ रहा है।

कहा कि देश में तीर्थ यात्राएं केवल देवदर्शन का नहीं बल्‍क‍ि भारत की आत्‍मा को जोड़ने वाली पव‍ित्र परंपरा है। अयोध्‍या, च‍ित्रकूट, काशी, हरि‍द्वार आद‍ि पावन धाम वंदेभारत से जुड़ रहे हैं। यह भारत की व‍िरासत के शहरों को देश के व‍िकास के ल‍िए जोड़ने का बड़ा कदम हैं। श्री काशी विश्वनाथ धाम के बनने के बाद यहां 11 करोड़ श्रद्धालु आए।

इसी प्रकार अयोध्या में श्री राम मंदिर के निर्माण के बाद 6 करोड़ श्रद्धालु भगवान राम के दर्शन करने पहुंचे। इसका आर्थ‍िक पहलू हैं। 11 साल में यूपी में व‍िकास कार्यों से तीर्थाटन को नए स्‍तर पर पहुंचा द‍िया है। लोग दर्शन कर यूपी की अर्थव्यवस्था को हजारों करोड़ का लाभ द‍िया है। होटल ट्रैवल और नाव कारोबार‍ियों को संजीवनी दी है।

प्रधानमंत्री ने कहा हम विकसित काशी से विकसित भारत के लिए कार्य कर रहे हैं। काशी में हुए कार्यों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि बनारस आना, बनारस में रहना, बनारस को जीना सबके लिए खास अनुभव है। उन्होंने काशी में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि कुछ दिनों पहले तक काशी में केवल एक बीएचयू था। लोग कैंसर के इलाज के लिए खेत और जेवर बेचकर मुंबई जाते थे आज सारी सुविधाएं यहीं पर उपलब्ध हैं।स्वास्थ्य के क्षेत्र में हुए कार्यों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि आज काशी हेल्थ कैपिटल के रूप में जानी जाने लगी है। उन्होंने कहा कि काशी की यह उर्जा बनाए रखनी है। जो भी इसे काशी आए इस ऊर्जा का एहसास हो। इससे यूपी और काशी में समृद्धि‍ का द्वार खुल रहा है। व‍िकस‍ित भारत का मंत्र साकार करने के ल‍िए इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर पर काम कर रहे हैं। रोपवे और गंजारी स‍िगरा स्‍टेड‍ियम पर काम हो रहा है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244