search

Weather Update: दुश्वारियां बढ़ाने लगा कोहरा, आज हरिद्वार-ऊधमसिंह नगर में अलर्ट; देखें उत्तराखंड का मौसम

Chikheang 2025-11-9 14:07:05 views 1295
  

उत्तराखंड का मौसम।  



जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड में मौसम शुष्क है और तेज धूप खिलने से पारा सामान्य से अधिक बना हुआ है। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ गई है। इसके अलावा रात को पाला पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। ऐसे में पारा सामान्य से अधिक बना रह सकता है। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में कोहरा छाने की चेतावनी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  
तापमान में दिखा ये हाल


शनिवार को देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में दिनभर चटख धूप खिली रही। जिससे अधिकतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक बना रहा। इसके अलावा दून का न्यूनतम तापमान भले ही 13 डिग्री सेल्सियस से कम पहुंच गया है, लेकिन यह अब भी सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। दिन और रात के पारे में बढ़ रहे अंतर के कारण सेहत नासाज होने का खतरा भी बढ़ गया है। इसके साथ ही पारा और कोहरा भी दुश्वारियां बढ़ाने लगा है।

  
कोहरा छाने की आशंका

  

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्रदेश में आज भी मौसम शुष्क बना रह सकता है। पहाड़ों में पाला और मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम कोहरा छाने की आशंका है। तापमान सामान्य या उससे अधिक बना रह सकता है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244