search

हाथरस में नए एएसपी: पौने तीन साल जिले में रहे अशोक कुमार, बहराइच हुआ ट्रांसफर

Chikheang 2025-11-10 16:38:07 views 1278
  



संवाद सहयोगी, जागरण. हाथरस। अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार का तबादला कर दिया है। उन्हें अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) बहराइच के पद पर भेजा गया है। अब बहराइच के अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) रामानंद प्रसाद कुशवाहा को तैनात किया गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार को फरवरी 2023 में जिले में चार्ज संभाला था। शासन ने अब करीब पौने तीन साल बाद उनका तबादला बहराइच कर दिया है।

  
ट्रैफिक नियमों की दी जानकारी

  

हाथरस। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में यातायात पुलिस ने तालाब चौराहा पर नुक्कड सभा, जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में टैक्सी, टैम्पो, ई-रिक्शा चालकों और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। प्रभारी निरीक्षक यातायात सुभाष यादव ने बताया कि यातायात नियमों का पालन करने से सड़क दुर्घटनाएं कम होंगी और लोग सुरक्षित रहेंगे। उन्होंने हेलमेट, सीटबेल्ट, स्पीड लिमिट, और मोबाइल फोन का उपयोग न करने जैसे महत्वपूर्ण यातायात नियमों की जानकारी दी। इस अवसर पर यातायात जागरूकता पोस्टकार्ड वितरित किए और लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244