search
 Forgot password?
 Register now
search

Vrishchik Sankranti 2025: वृश्चिक संक्रांति के दिन इन चीजों के दान से मिलेगा सूर्य देव का आशीर्वाद

Chikheang 2025-11-12 14:50:14 views 778
  

Vrishchik Sankranti 2025 par Kya Daan kare



धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सूर्य देव एक राशि में 1 महीने तक रहते हैं और जब वह एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं, तो इस दिन को संक्रांति के रूप में मनाया जाता है। ऐसे में 16 नवंबर को वृश्चिक संक्रांति  (Vrishchik Sankranti 2025) मनाई जाएगी। अगर आप इस दिन पर कुछ विशेष दान करते हैं, तो इससे आपको सूर्य देव की कृपा मिल सकती है, और करियर में लाभ के योग बनते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं कि आप वृश्चिक संक्रांति पर किन चीजों का दान कर सकते हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
इस तरह करें दान

सूर्य देव से संबंधित चीजों का दान करना शुभ माना जाता है। माना जाता है कि इस दिन पर किए गए दान से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। वृश्चिक संक्रांति के दिन स्नान और सूर्य को अर्घ्य देने के बाद ही दान करना चाहिए। यदि संभव हो तो आप इस दिन पर सुबह जल्दी उठकर किसी पवित्र नदी में स्नान भी कर सकते हैं।

इसके स्थान पर आप पानी में गंगाजल मिलाकर भी स्नान कर सकते हैं। ऐसा करने से घर-परिवार में खुशहाली आती है और जीवन में नई संभावनाएं खुलती हैं। वृश्चिक संक्रांति के शुभ मुहूर्त कुछ इस प्रकार रहने वाला है -

वृश्चिक संक्रांति पुण्य काल - सुबह 7 बजकर 45 मिनट से दोपहर 1 बजकर 45 मिनट तक
वृश्चिक संक्रांति महा पुण्य काल - सुबह 11 बजकर 52 मिनट से दोपहर 1 बजकर 45 मिनट तक

  
करें इन चीजों का दान (Vrishchik Sankranti 2025 Daan)

वृश्चिक संक्रांति के दिन आप लाल रंग के चंदन, फल, वस्त्र और फूल आदि का दान कर सकते हैं। इसी के साथ गरीबों व जरूरतमंद लोगों के बीच अपनी क्षमता के अनुसार, गेहूं, केसर, और गुड़ आदि का भी दान कर सकते हैं। ऐसा करने से साधक को पुण्य फलों की प्राप्ति होती है। साथ ही कुंडली में सूर्य की स्थिति भी मजबूत होती है। इसी के साथ वृश्चिक संक्रांति के दिन तिल का दान करना भी बेहद शुभ माना गया है। इससे साधक को जीवन में अच्छे परिणाम मिलने लगते हैं।

  

(Picture Credit: Freepik) (AI Image)
भूल से भी न करें इस तरह का दान

वृश्चिक संक्रांति के दिन इस बात का खासतौर से ध्यान रखें कि दान में कभी भी फटे-पुराने कपड़ों व जूतों आदि का दान नहीं करना चाहिए। इससे आपको बुरे परिणाम झेलने पड़ सकते हैं। यदि आप भोजन का दान कर रहे हैं, तो वह पूरी तरह से सात्विक होना चाहिए, वरना आपको दान का पुण्य फल नहीं मिलता।

यह भी पढ़ें - Guru Gochar 2025: दिसंबर से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, सोने की तरह चमकेगी तकदीर

यह भी पढ़ें - Vrishchik Sankranti 2025: वृश्चिक संक्रांति पर जरूर करें ये उपाय, करियर में मिलेगी उन्नति

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com