search
 Forgot password?
 Register now
search

आईपीएल खिलाड़ी पर महिला क्रिकेटर को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, पुलिस में हुई शिकायत

deltin33 2025-11-13 04:15:32 views 777
  

महिला क्रिकेटर ने आईपीएल क्रिकेटर पर लगाए दुष्कर्म के आरोप



जागरण संवाददाता, नोएडा : महिला क्रिकेटर ने आईपीएल खिलाड़ी पर होटल में ले जाकर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता नोएडा के एक्सप्रेस-वे थाना पुलिस से मामले में शिकायत कर चुकी है। पीड़िता मामले को लेकर बुधवार को लखनऊ पुलिस मुख्यालय में अधिकारियों से मिली। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

उधर, आईपीएल खिलाड़ी आठ नवंबर को बाराबंकी कोतवाली में महिला क्रिकेटर के खिलाफ धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज करा चुका है। खिलाड़ी आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स से खेलता है। पीड़िता ने वीडियो जारी कर न्याय की गुहार लगाई है।
आंध्र प्रदेश की रहने वाली है पीड़िता

पीड़िता आंध्र प्रदेश की रहने वाली है, मगर अन्य राज्य की तरफ से खेलती है। वर्तमान में नोएडा में एक पीजी में रहती है। मई 2025 में इंटरनेट मीडिया से क्रिकेटर के संपर्क में आई थी। यहीं से दोनों की पहले दोस्ती हुई, जो बाद में प्यार में बदल गई। आरोप है क्रिकेटर ने शादी का वादा कर महिला क्रिकेटर को प्रेमजाल में फंसाया। आरोप है कि उसने 29 जुलाई को महिला क्रिकेटर को एक होटल में मिलने को बुलाया। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद जब उसने शादी करने के बारे में पूछा तो उसे मारपीट कर भगा दिया गया।

आरोप है कि इस दौरान महिला क्रिकेटर के कुछ अंतरंग फोटो भी खींच लिए गए। 30 जुलाई को एक अन्य महिला ने खुद को क्रिकेटर की प्रेमिका बताते हुए महिला क्रिकेटर को जान से मारने की धमकी दी और क्रिकेटर के साथ उसके निजी फोटो और वीडियो प्रसारित करने की धमकी दी।
पीड़िता को मिली धमकी

महिला क्रिकेटर को कई अज्ञात नंबरों से फोन आए और धमकी दी। पीड़िता ने 13 अक्टूबर को एक्सप्रेस-वे थाना पुलिस से शिकायत की। पीड़िता 24 अक्टूबर और आठ नवंबर को भी थाने जाकर पुलिस से मिली थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसीपी ट्विंकल जैन ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पीड़िता से शिकायत लेकर जांच कराई जा रही है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467497

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com