शिवहर में जदयू और राजद के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिल रहा है।
डिजिटल डेस्क, शिवहर। Sheohar Vidhan sabha Chunav result 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव के मतों की गिनती जारी है।अभी तक 10 राउंड की गिनती पूरी हो गई है। यहां 27 राउंड गिनती होनी है। चुनाव आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनता दल (यूनाइटेड) की श्वेता गुप्ता को 35337 वोट मिले हैं। वहीं राष्ट्रीय जनता दल के नवनीत कुमार को 24059 मत मिले हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
शिवहर के अन्य प्रत्याशियों को मिले मत
- नीरज सिंह, जनसुराज: 960
- अनीश झा, निर्दलीय: 332
- मो. शहरफुद्दीन, बसपा:526
- विजयचंद्र झा, निर्दलीय: 357
- संजय संघर्ष सिंह, निर्दलीय 200
- प्रकाश कुमार, निर्दलीय: 126
- अमरेंद्र कुमार, बज्जिकांचल विकास पार्टी: 125
- ममता कुमारी, जन संभावना पार्टी: 74
- पुरुषोत्तम कुमार, गरीब जनता दल लोकतांत्रिक: 76
- नोटा: 323
|