search
 Forgot password?
 Register now
search

पीलीभीत में धान खरीद ठप, सरकारी व्यवस्था चरमराई, किसानों को मंडियों में करना पड़ रहा लंबा इंतजार

LHC0088 2025-11-16 01:37:33 views 971
  

फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, पीलीभीत। जिले में धान खरीद करने के लिए 150 क्रय केंद्रों को खोला गया। इन क्रय केद्रों पर अब तक तेजी से चल रही धान खरीद पर ब्रेक लग गया है। अधिकांश क्रय केंद्रों पर धान के ढेर लगे हैं, लेकिन उनका उठान न होने की वजह से आगे की खरीद पूरी तरह से ठप पड़ी है। किसानों की परेशानी को जानने के लिए दैनिक जागरण टीम ने अलग-अलग क्रय केंद्रों की पड़ताल की तो पता चला कि मंडियों में किसान कई-कई दिनों से इंतजार कर रहे हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पीलीभीत मंडी में लगे क्रय केंद्रों पर तौल नहीं होने से किसान करीब 20 दिनों से मंडी में ही रात काटने को मजबूर है। कई केंद्रों पर बारदाना नहीं होने से तौल बंद कर दी गई है। किसी पर धान रखने के लिए पर्याप्त स्थान नहीं होने के कारण किसानों का धान नहीं तौला जा रहा है। किसानों ने बताया कि कई बार अधिकारियों को समस्या से अवगत करा चुकें है, लेकिन उसके बाद भी कोई हल नहीं निकला है।

अमरिया क्षेत्र में सरकारी धान खरीद के लिए सहकारी समिति आसपुर अंडराएन (ए) और आसपुर अंडराएन (बी ) नाम से सरदार नगर में पीसीएफ का क्रय केंद्र खोले गए हैं। क्रय केंद्र ए पर 5,828 क्विंटल धान और केंद्र बी पर 2,847 क्विंटल धान की खरीद हो सकी है। केंद्र पर पर्याप्त मात्रा में बारदाना उपलब्ध न होने से केंद्र ए पर धान की खरीद तीन दिन से बंद चल रही है।

दूसरी तरफ केंद्रों पर खरीदा गया धान का उठान नहीं हो रहा है। केंद्र प्रभारी शांति स्वरूप का कहना है कि धान की तोल के लिए बारदाना उपलब्ध नहीं हो रहा है, जिससे तोल प्रभावित हो रही है। बीसलपुर-स्थानीय मंडी समिति परिसर में स्थित धान क्रय केंद्रों पर क्षेत्रीय किसानों से धान की खरीद नहीं हो पा रही है। किसान पिछले कई दिनों से धान से भरी ट्रालियों के साथ मंडी में डेरा डालने को मजबूर है।

कृषि उत्पादन मंडी समिति में कई ग्रामों के किसान दीपावली से पूर्व अपना धान तोल कराने के लिए मंडी समिति में डेरा डाले हुए हैं। जिन किसानों का धान मंडी समिति परिसर में धान क्रय केंद्रों के सामने टोकन लेने के बाद पड़ा हुआ है। वह मंडी में अपने धानों की रखवाली लगातार करने को मजबूर है।

मंडी समिति के सचिव नाजिम ने बताया कि धान का उठान शुरू न हो पाने के कारण किसानों का धान तोले जाने में दिक्कत हो रही है। शीघ्र ही समस्या का समाधान कराया जाएगा।

  


जिले की 40 राइस मिलों को एफआरके मिलने के साथ ही मंडियों से धान उठान शुरू हो गया है। अगर किसानों को कोई दिक्कत है तो वे मुझे बताएं उनकी परेशानी का निस्तारण किया जाएगा। सभी क्रय केंद्रें पर सोमवार से धान खरीद पूर्ववत सुचारू हो जाएगी।

- विजय कुमार शुक्ला, डिप्टी आरएमओ



यह भी पढ़ें- पीलीभीत: क्रय केंद्र प्रभारी अश्लील चैट करते हुए गिरफ्तार, हिंदू-मुस्लिम महिलाओं को भेजता था मैसेज
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156069

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com