search
 Forgot password?
 Register now
search

बिहार में मिली 5 आंखों वाली अनूठी मछली, बगहा में देखने वालों की जुटी भीड़

LHC0088 2025-11-16 20:37:46 views 1002
  

Bihar News: रामनगर में हाथ में लेकर मछली दिखाता मछुआरा। जागरण  



संवाद सूत्र, रामनगर (पश्चिम चंपारण)।BiharNews: दुनिया में जीव जंतुओं को लेकर लगातार शोध किए जा रहे हैं, लेकिन अब भी कुछ ऐसे जीव हैं जिसके सामने आने के बाद लोग आश्चर्य में पड़ जाते हैं। रविवार को बगहा के त्रिवेणी नहर में कुछ ऐसा ही देखने को मिला।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पश्चिम चंपारण का रामनगर इलाका इसका साक्षी बना। नगर के बीचों बीच से गुजरने वाली त्रिवेणी नहर में मुजरा रोड में एक उप वितरणी निकलती है। इसके निकट ही रविवार की सुबह मछुआरों के द्वारा मछली मारी जा रही थी। इसी क्रम में उनके जाल में दो अजीब तरह की मछली फंस गई। जिसको पांच आंखें थीं।  

वहीं वह बिल्कुल काले रंग की और कांटेदार मछली थी। जिसका वजन करीब 300 ग्राम था। जिसे देखकर मछुआरे भी समझ नहीं पाए कि आखिर यह किस प्रजाति की मछली है। वही यह खबर तुरंत ही आसपास फैल गई। जिससे राहगीरों की भीड़ जुट गई। कुछ लोगों ने मछलियों की तस्वीर भी खींची।  

हालांकि किसी ने भी इस प्रजाति की मछली को पहचानने से इन्कार किया। वही कुछ मछुआरों का कहना है कि यह मछली किस तरह से यहां पहुंची है। समझ में नहीं आ रहा है। बताया कि कई जगह मछली पकड़ने गए हैं। पर, इस तरह की मछली तो गंडक नदी में भी कभी नहीं मिली है।  

ना ही किसी अन्य नदी और नहर में पाई गई है। तालाब में तो सवाल हीं नहीं है। ऐसी मछली आज तक नहीं देखी गई। इधर, जानकारों की मानें तो या कोई समुद्री मछली है। जिसके बारे में लोगों को अधिक जानकारी नहीं है। सरीसृप वर्ग में कई प्रजाति है। बाद में मछुआरों में इसे फिर से वापस पानी में छोड़ दिया।  

लोगों में इस बात को लेकर चर्चा है कि यदि समुद्री मछली है तो यह नहर तक कैसे पहुंची? वैसे इसको लेकर विशेषज्ञ अध्ययन की आवश्यकता है। इसके बाद ही सही जानकारी मिल सकेगी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com