search

Bihar Road Accident: किशनगंज में हादसा, ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से चालक समेत दो की मौत

cy520520 2025-11-20 13:06:27 views 1314
  

जेसीबी से निकाला जा रहा ट्रैक्टर। (जागरण)



जागरण संवाददाता, किशनगंज। ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के पटेशरी पंचायत अंतर्गत दूधमंजर गांव के पास मंगलवार देर शाम एक धान के खेत की ओर जा रहे ट्रैक्टर की ट्रॉली अचानक असंतुलित होकर पलट गई।

जिसके नीचे चालक सहित तीन लोग दब गए। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।

मृतकों में ट्रैक्टर चालक शामिल है, जो पश्चिम बंगाल के नक्सलबाड़ी क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। दूसरा मृतक घटना स्थल के समीप स्थित भोलाभिट्ठा ग्वालबस्ती गांव का 20 वर्षीय ओम प्रकाश राजभर, पिता स्वर्गीय ललन राजभर है।

हादसे की सूचना मिलते ही ठाकुरगंज पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु किशनगंज सदर अस्पताल भेजने की कवायद शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि ठाकुरगंज–खारूदह मार्ग से खेत की ओर उतरते समय ट्रॉली का संतुलन बिगड़ने से यह दुर्घटना हुई। गंभीर रूप से घायल तीसरे व्यक्ति का उपचार जारी है।

इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725