search

दिल्ली में नशे के सौदागरों पर पुलिस का एक्शन, 152 ग्राम गांजे के साथ महिला समेत दो ड्रग पैडलर गिरफ्तार

Chikheang 2025-11-21 14:07:20 views 1280
  

दिल्ली में दो ड्रग तस्कर गिरफ्तार।



जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। बाहरी जिला पुलिस ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत सुल्तानपुरी और राज पार्क इलाके से महिला समेत दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पुलिस ने 152.37 ग्राम गांजा, 12 इंजेक्शन, 12 सीरिंज, 12 एविल इंजेक्शन और 24 निडिल बरामद किया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इनमें से एक आरोपित की पहचान संजीत के रूप में हुई है। वह सुल्तानपुरी थाने का घोषित बदमाश है। जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि जिले की पुलिस की टीम नशे के कारोबार करने वालों पर निगरानी रख रही है। राजपार्क थाना के पुलिसकर्मी 17 नवंबर को सुल्तानपुरी इलाके में गश्त कर रही थी। लेबर कालोनी के पास पुलिस ने संदिग्ध महिला को पकड़ा।
पहले से दर्ज है मामला

उसके पास से पॉलीथिन बैग मिला, जिसमें 131.66 ग्राम गांजा मिला। जांच में पता चला कि महिला पर पहले से मादक द्रव्य अधिनियम का मामला दर्ज है। दूसरे मामले में सुल्तानपुरी थाना पुलिस 18 नवंबर को मदर डेयरी डी दो पार्क के पास गश्त कर रही थी। वहां पुलिस देखा कि कुछ लोग एक व्यक्ति को घेरकर खड़े हैं।

पुलिस ने लोगों को हटाकर देखा। वह संदिग्ध वहां से भागने लगा, जिसे पुलिस ने दबोच लिया। आरोपित की पहचान संजीत के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से 12 इंजेक्शन, 12 सीरिंज, 12 एविल इंजेक्शन और 24 सुई मिलीं। साथ ही उसके पास से 20.71 ग्राम गांजा मिला।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244