search

पाकिस्तान की फैक्ट्री में बॉयलर में जोरदार धमाका, 15 लोगों की मौत

Chikheang 2025-11-21 17:37:37 views 1238
  

केमिकल फैक्ट्री में बॉयलर विस्फोट (फाइल फोटो)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में शुक्रवार को एक केमिकल फैक्ट्री में बड़ा हादसा हो गया। जहां तड़के सुबह बॉयलर ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना भयानक था कि इससे फैक्ट्री में न सिर्फ आग लगी, बल्कि आस-पास की इमारतें भी गिर गईं। इस दर्दनाक हादसे में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दरअसल,पंजाब प्रांत में लाहौर से 130 किमी की दूरी पर स्थित फैसलाबाद जिले के मलिकपुर इलाके में सुबह सुबह एक कैमिकल फैक्ट्री में बॉयलर फटने से बड़ा धमाका हुआ। फैक्ट्री के बॉयलर में धमाके से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल लाया गया।
धमाके से गिरी बिल्डिंग

फैसलाबाद के डिप्टी कमिश्नर राजा जहांगीर अनवर ने रिपोर्टर्स को बताया कि मलिकपुर इलाके में एक केमिकल फैक्ट्री में बॉयलर में हुए जबरदस्त धमाके की वजह से आस-पास की इमारतें, जिसमें एक बिल्डिंग भी शामिल है, गिर गईं।
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि अब तक रेस्क्यू टीमों ने मलबे से 15 लाशें निकाली हैं और सात घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया गया है। डर है कि मलबे के नीचे और लोग हो सकते हैं। रेस्क्यू टीमें मलबा हटाने में लगी हुई हैं। जिले की पूरी मशीनरी रेस्क्यू के काम में लगी हुई है।

वहीं, पंजाब के पुलिस इंस्पेक्टर जनरल डॉ. उस्मान अनवर ने निर्देश दिया कि रेस्क्यू 1122, फायर ब्रिगेड और सभी संबंधित एजेंसियों को पूरी मदद दी जाए।
सीएम ने जताया दुख

पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने केमिकल फैक्ट्री में बॉयलर धमाके में कीमती जानें जाने पर गहरा दुख जताया, दुखी परिवारों के प्रति अपनी संवेदना और सहानुभूति जताई और फैसलाबाद कमिश्नर से घटना के बारे में डिटेल्ड रिपोर्ट मांगी। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- बांग्लादेश में भूकंप से तीन लोगों की मौत, भारत में भी महसूस हुए झटके
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244