search
 Forgot password?
 Register now
search

रायसेन दुष्कर्म मामला: मंडीदीप में आक्रोश, हाईवे जाम

cy520520 2025-11-24 19:37:33 views 820
  

मासूम से दुष्कर्म के विरोध में प्रदर्शन करतीं स्कूली छात्राएं।  



डिजिटल डेस्क, भोपाल। रायसेन जिले के गौहरगंज थाना क्षेत्र में छह वर्षीय मासूम के साथ जंगल में दुष्कर्म की घटना ने क्षेत्र के लोगों को झकझोर दिया है। घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस आरोपी को तलाश नहीं पाई है, इससे लोग आक्रोशित हैं और लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। सोमवार को मंडीदीप में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए और पीड़िता के लिए न्याय की मांग करते हुए हाईवे पर जाम लगा दिया। प्रदर्शन में महिलाओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में छात्राएं भी शामिल हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

  

जानकारी मिलने पर पूर्व मंत्री व क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र पटवा भी मंडीदीप पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे लोगों के बीच जाकर बैठ गए। प्रदर्शनकारी नारेबाजी करते हुए आरोपी सलमान को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने और सख्त सजा देने की मांग की।

  
विधायक रमाकांत भार्गव जाम में फंसे

इस प्रदर्शन के कारण नेशनल हाईवे 46 पर यातायात पूरी तरह से थम गया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम में सैंकड़ों वाहन फंस गए। इससे जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पूर्व सांसद व बुदनी विधायक रमाकांत भार्गव भी जाम में फंस गए। सकल हिंदू समाज के आह्वान पर जिले भर में प्रदर्शन हो रहे हैं।

  
औबेदुल्लागंज BMO को सांची भेजा

उधर, औबेदुल्लागंज ब्लॉक की स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमृता जीवने की ड्यूटी सोमवार को अचानक बदलकर सांची में लगा दी गई। बताया जा रहा है कि गौहरगंज रेप कांड के मामले में पीड़िता के लिए समय पर एम्बुलेंस न पहुंचने और अस्पताल में चिकित्सक अनुपस्थित रहने को लेकर सकल हिन्दू समाज ने तीव्र आक्रोश व्यक्त किया था। कहा गया था कि बीएमओ जरूरत पड़ने पर उपलब्ध नहीं रहतीं और रोज भोपाल से अप-डाउन करती हैं।

यह भी पढ़ें- रायसेन में मासूम से दरिंदगी करने वाले का अब तक सुराग नहीं, आक्रोशित लोगों ने हाईवे पर लगाया जाम

विरोध की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने बीएमओ का कार्यक्रम स्थल बदलने का निर्णय लिया। सूत्रों के अनुसार, मामले में गंभीर लापरवाही सामने आने पर सीएमएचओ कार्यालय ने तत्काल कार्यवाही करते हुए बीएमओ का अस्थायी रूप से स्थानांतरण/ड्यूटी परिवर्तन कर दिया है। गौहरगंज कांड को लेकर क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है, वहीं स्वास्थ्य विभाग पर भी जवाबदेही तय करने का दबाव बढ़ गया है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि मामले की जांच की जा रही है और जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com