search
 Forgot password?
 Register now
search

Jamtara: डीसी ने गांधी चौक कार्यक्रम के बाद अनुमंडल कार्यालय परिसर का लिया जायजा, निर्माण कार्यों पर दिए निर्देश

cy520520 2025-10-3 13:06:15 views 1278
  गांधी जयंती पर गांधी चौक में डीसी व एसपी ने किया माल्यार्पण। फोटो जागरण





जागरण संवाददाता, जामताड़ा। जिले के गांधी चौक में गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

डीसी रवि आनंद व एसपी राज कुमार मेहता समेत अन्य वरीय अधिकारियों ने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस अवसर पर जिलेभर के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

  



डीसी रवि आनंद ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के बल पर पूरे विश्व को नई दिशा दी। उनका जीवन हमें सत्य, सेवा, त्याग और अनुशासन का संदेश देता है।

आज की युवा पीढ़ी को गांधीजी के विचारों को आत्मसात कर स्वच्छता, सादगी और ईमानदारी को जीवन का मूल मंत्र बनाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि गांधीजी का जन्मदिन पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है, जो उनकी प्रासंगिकता को दर्शाता है।



वहीं एसपी राज कुमार मेहता ने कहा कि गांधीजी की सादगी और देश के प्रति समर्पण हमेशा प्रेरणादायी रहेगा।

अहिंसा, सद्भावना और सहयोग के उनके विचार समय के साथ और अधिक प्रासंगिक हो जाते हैं। समाज में शांति और भाईचारे के लिए उनके मार्ग का अनुसरण जरूरी है।
निर्माण कार्यों का लिया जायजा

माल्यार्पण कार्यक्रम के बाद डीसी ने एसपी व अन्य अधिकारियों के साथ अनुमंडल कार्यालय परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चहारदीवारी निर्माण एवं पुराने भवनों के ध्वस्तीकरण कार्य की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें



इस अवसर पर उप विकास आयुक्त निरंजन कुमार, परियोजना निदेशक आईटीडीए जुगनू मिंज, एडीएम पूनम कच्छप, एसडीओ अनंत कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी कयूम अंसारी, जिला शिक्षा अधीक्षक विकेश कुणाल प्रजापति, अंचल अधिकारी जामताड़ा अबिश्वर मुर्मू, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी सोमा खंडैत सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें- पलामू में महिला की हत्या मामले की जांच करने पहुंची एफएसएल टीम, सुराग तलाशने में जुटी पुलिस



यह भी पढ़ें- Giridih News: मूसलाधार बारिश ने मिटाई मेले की रौनक, दशहरा के दिन दुकानदारों का हाल हुआ बेहाल
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com