search
 Forgot password?
 Register now
search

2027 में लगने वाला है इस सदी का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण, किन-किन जगहों से देखा जा सकेगा यह खास नजारा

LHC0088 2025-11-28 12:36:35 views 1243
  

कब लगेगा सबसे लंबा सूर्य ग्रहण? (Picture Courtesy: Freepik)



लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। खगोल विज्ञान के इतिहास में 2 अगस्त 2027 का दिन एक सुनहरों अक्षरों में दर्ज होने जा रहा है। इस दिन एक अद्भुत पूर्ण सूर्य ग्रहण घटित होगा, जिसे इस सदी का सबसे लंबा पूर्ण सूर्य ग्रहण (Total Solar Eclipse 2027) कहा जा रहा है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

यह घटना न केवल वैज्ञानिकों के लिए एक बड़ा अवसर होगी, बल्कि आम खगोल प्रेमियों के लिए भी एक कभी न भुलाने वाला अनुभव साबित हो सकता है। आइए जानें किन जगहों से यह सूर्य ग्रहण देखा जा सकेगा और यह कितनी देर का होगा।  
कितना लंबा होगा ग्रहण?

इस ग्रहण की सबसे बड़ी खासियत इसकी अवधि है। जहां आमतौर पर पूर्ण ग्रहण की अवधि 2-3 मिनट ही होती है, वहीं 2 अगस्त 2027 को लगने वाला ग्रहण लगभग 6 मिनट 23 सेकंड तक रहेगा। यह इस सदी में किसी भी पूर्ण सूर्य ग्रहण की सबसे लंबी अवधि होगी। इसका कारण पृथ्वी और चंद्रम के बीच की रेलेटिव डिस्टेंस है। उस समय, चंद्रमा पृथ्वी के करीब होगा, जिससे वह सूरज को पूरी तरह से ढकने में ज्यादा समय ले पाएगा।  

  

(Picture Courtesy: Freepik)
कहां-कहां दिखेगा यह अद्भुत नजारा?

यह ग्रहण दुनिया के कई हिस्सों से दिखाई देगा, लेकिन पूर्ण सूर्य ग्रहण का मार्ग एक संकरी पट्टी (Part of Totality) के रूप में होगा। यह अटलांटिंक महासागर से शुरू होगा और धीरे-धीरे जिब्राल्टर की खारी की ओर बढ़ेगा। ऐसे में पार्ट ऑफ टोटेलिटी उत्तरी अफ्रीका, मध्य पूर्व और यूरोप के कुछ हिस्सों से गुजरेगी।

पूर्ण ग्रहण मुख्य रूप से दक्षिणी स्पेन, मोरक्को, अल्जीरिया, लीबिया, मिस्र से देखा जा सकेगा। इन जगहों से होते हुए यह मध्य पूर्व में पहुंचेगा। इन जगहों पर लोगों को चांद सूरज को पूरी तरह से ढकता हुआ नजर आएगा। इन जगहों से गुजरने के कारण कई लोग पूर्ण सूर्य ग्रहण का नजारा देख पाएंगे और इस अद्भुत खगोलीय घटना का दीदार कर पाएंगे। इन इलाकों से बाहर के लोगों को सिर्फ आंशिक सूर्य ग्रहण देखने को मिलेगा।  
ग्रहण को देखते वक्त क्या सावधानियां बरतनी चाहिए?

ग्रहण देखते समय सुरक्षा का खास ध्यान रखना जरूरी है। सूरज की ओर सीधे नंगी आंखों से नहीं देखना चाहिए, इससे आंखों को स्थायी नुकसान हो सकता है। सोलर व्यूइंग ग्लासेस या टेलिस्कोप के जरिए ही ग्रहण देखना सुरक्षित है।
यह भी पढ़ें- कब लगेगा साल 2026 का पहला सूर्य और चंद्र ग्रहण? रखें इन बातों का ध्यान


यह भी पढ़ें- अगले साल कब लगेगा पहला सूर्य ग्रहण, भारत में दिखाई देगा या नहीं?
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com