search

Delhi Accident: ओखला बस डिपो के सामने कलस्टर बस की चपेट में आने से बाइक सवार शख्स की मौत

Chikheang 2025-10-4 10:36:00 views 1344
  डीटीसी बस की चपेट में आने से बाइक सवार शख्स की मौत।





जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। ओखला बस डिपो के सामने शुक्रवार शाम को क्लस्टर बस की चपेट में आकर एक बाइक सवार की मौत हो गई। बाइक सवार का सिर बस के अगले पहिये के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पुलिस के अनुसार शुक्रवार शाम को सूचना मिली कि ओखला बस डिपो के सामने एक बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी है।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच करने पर मृतक की पहचान उत्तम नगर निवासी दशरथ के रूप में हुई। वह एक निजी कंपनी में सुरक्षाकर्मी का काम करता था और शाम को छुट्टी होने पर वापस लौट रहा था।



इस दौरान ओखला डिपो के पास क्लस्टर बस ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह गिर गए और बस का पहिया उनके सिर के ऊपर से गुजर गया। पुलिस ने घटना की सूचना उनके स्वजन को दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244