LHC0088 • The day before yesterday 00:10 • views 1001
डिजिटल डेस्क, नोएडा। \“वरिष्ठ नागरिकों की डिजिटल सुरक्षा: सच के साथी\“ अभियान के तहत मंगलवार को सहारनपुर और अयोध्या के लोगों के लिए वेबिनार का आयोजन किया गया। विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयोजित वेबिनार को दैनिक जागरण और विश्वास न्यूज के सहयोग से गूगल ने अपने प्रतिष्ठित \“डिजीकवच\“ कार्यक्रम के अंतर्गत किया। इस ऑनलाइन कार्यक्रम में विश्वास न्यूज के एक्सपर्ट ने लोगों को स्कैम से बचने के तरीके सिखाए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
सहारनपुर के लोगों के लिए आयोजित कार्यक्रम में विश्वास न्यूज की डिप्टी एडिटर देविका मेहता ने इस कार्यक्रम का महत्व बताते हुए कहा कि आज के इस दौर में जब स्कैमर्स लोगों को फंसाने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। ऐसे में लोगों को जागरूक होना बहुत जरूरी है। इसके अलावा उन्होंने गूगल और सोशल मीडिया अकाउंट्स को सुरक्षित रखने के लिए मजबूत पासवर्ड बनाने का तरीका बताया।
कार्यक्रम में विश्वास न्यूज की चीफ सब एडिटर प्रज्ञा शुक्ला ने प्रतिभागियों को स्कैम के प्रकार और तरीके बताने के साथ ही उनसे बचने के तरीके भी बताए। उन्होंने कहा कि त्योहारों के समय स्कैमर्स लोगों को अपने जाल में फंसाने के लिए लुभावने ऑफर्स के साथ फिशिंग लिंक्स भेजते हैं, जिनके जरिए वे यूजर की निजी जानकारी जमा करके उन्हें आर्थिक नुकसान पहुंचा सकते हैं।
सहारनपुर के लिए आयोजित कार्यक्रम में लायंस क्लब सहारनपुर मयूर ने भी सहयोग किया। उनके अध्यक्ष राजीव सचदेवा ने इस तरह के कार्यक्रम को समय की जरूरत बताया। उन्होंने कहा कि सतर्क रहकर ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचा जा सकता है।
अयोध्या के लोगों ने भी सीखे तरीके
मंगलवार को अयोध्या के लोगों के लिए भी वेबिनार का आयोजन किया गया है। देविका मेहता ने इसकी शुरुआत करते हुए कहा कि किसी गाने या कविता की लाइन का इस्तेमाल कर गूगल अकाउंट के लिए मजबूत पासवर्ड बनाया जा सकता है। साथ ही पासकी के जरिए अकाउंट को और सुरक्षित किया जा सकता है। फेस स्कैन, फिंगर प्रिंट या स्क्रीन लॉक के जरिए इसे बनाया जा सकता है।
वहीं, डिप्टी एडिटर शरद प्रकाश अस्थाना ने इन्वेस्टमेंट स्कैम और फेक जॉब स्कैम के बारे में लोगों को बताते हुए कहा कि स्कैमर्स सेलिब्रिटीज के डीपफेक वीडियो बनाकर लोगों को किसी प्लेटफॉर्म पर निवेश करने के लिए उकसाते हैं। हड़बड़ी में अगर कोई पैसा लगाने के लिए कहे तो सतर्क हो जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने जॉब के लिए आने वाले ऑफर्स को भी पहले पूरी तरह से पड़ताल करने की सलाह दी।
द आयुष्मान फाउंडेशन के सहयोग से हुए वेबिनार में संस्था के फाउंडर पवन वर्मा ने इस कार्यक्रम के लिए दैनिक जागरण और विश्वास न्यूज को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की ठगी होने के बाद उसकी रिपोर्ट करनी जरूरी होती है।
कार्यक्रम के बारे में
\“वरिष्ठ नागरिकों की डिजिटल सुरक्षा: सच के साथी\“ अभियान के तहत दैनिक जागरण डिजिटल और विश्वास न्यूज की टीमें देशभर में सेमिनार और वेबिनार के माध्यम से ट्रेनिंग दे रही है।
इसके तहत देश के 20 राज्यों के 30 शहरों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। गुजरात के अलावा दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, महाराष्ट्र, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, पंजाब, उत्तराखंड जैसे 20 राज्यों में इस तरह का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें लोगों को ऑनलाइन स्कैम को पहचानने और बचने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
गूगल का ‘डिजीकवच’ अभियान भारत में ऑनलाइन धोखाधड़ी के खिलाफ लोगों में जागरूकता बढ़ा रहा है। इस अभियान का लक्ष्य लोगों को फ्रॉड और स्कैम के प्रति जागरूक करना है।
कार्यक्रम के बारे में अधिक जानकारी के लिए विजिट करें:
https://www.jagran.com/digikavach
यह भी पढ़ें- जागरण-डिजीकवच अभियान: बरेली के वरिष्ठ नागरिकों ने सीखे डिजिटल सेफ्टी के तरीके
यह भी पढ़ें- जागरण-डिजीकवच अभियान: फरीदाबाद में वरिष्ठ नागरिकों ने सीखे डिजिटल सेफ्टी के तरीके |
|