search

दूल्हा हो तो ऐसा, वापस कर दिए दहेज में मिले 7.51 लाख, शगुन में स्वीकार किया एक रुपया

deltin33 2025-12-10 23:07:59 views 1270
  

दुल्हन आंचल के साथ दूल्हा सुमित राणा



संवाद सूत्र, जागरण, बड़गांव (सहारनपुर)। दूल्हे ने 7.51लाख रुपए वापस लौटाते हुए शगुन में एक रुपया लेकर दहेज के खिलाफ मुहिम में एक और कदम बढ़ाया है। दूल्हे के इस फैसले की समाज में सराहना हो रही है।
बुधवार को महेशपुर के एक बैंक्वेट हाल में गांव शब्बीरपुर निवासी पूर्व प्रधान ओमसिंह उर्फ दारा की बेटी आंचल की बरात हरियाणा के करनाल जिले के गढ़ी मुल्तान गांव से बरात आई थी। बरात स्वागत के बाद दुल्हन पक्ष द्वारा शगुन के तौर पर दूल्हे को 7.51 लाख रुपए दिए गए।
दूल्हे सुमित राणा ने 7.51 लाख रुपए का शगुन नकार कर शगुन में केवल एक रुपया व नारियल लेना ही स्वीकार किया। दुल्हन पक्ष के अनुरोध के बाद भी दूल्हे सुमित राणा ने दुल्हन से बड़ा कोई दहेज नहीं की बात कहते हुए समस्त रकम वापस वापस लौटा दी। दहेज के खिलाफ दूल्हे के सराहनीय कदम की चर्चा हो रही है। दूल्हे के पिता नरसिंह राणा कहा कि पढ़े लिखे युवा दहेज के खिलाफ आगे आ रहे हैं। उनके कदम की वह सराहना करते हैं। दुल्हा सुमित व दुल्हन आंचल ग्रेजुएट हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया

संवाद सूत्र, सरसावा (सहारनपुर)। मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत थाना प्रभारी संजीव कुमार के नेतृत्व में एंटी रोमियो टीम ने साप्ताहिक पैंठ में खरीदारी के लिए आई महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया। मंगलवार को महिला उप निरीक्षक अन्नू परिहार, हेड कांस्टेबल बबीता, कांस्टेबल अलका आदि ने साप्ताहिक पैठ में खरीदारी के लिए आई महिलाओं बालिकाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न हेल्पलाइन नंबर 1090 वूमेन पावर, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 1930 साइबर अपराध, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा आदि के बारे में जागरूक किया।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131