पिछले साल कितने लोगों ने छोड़ी भारत की नागरिकता?
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत की नागरिकता छोड़ने वाले लोगों की संख्या में पिछले कुछ वर्षों में काफी कमी आई है। पिछले साल केवल 2.06 लाख भारतीयों ने अपनी नागरिकता छोड़ी और दूसरे देश में जा बसे। ध्यान देने वाली बात है कि ये आंकड़ा पिछले तीन सालों की तुलना में बेहद कम है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
दरअसल, राज्यसभा में एक सवाल के जवाब में विदेश मंत्रालय की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है। मंत्रालय की ओर से बताया गया कि 2022 के बाद से भारतीय नागरिकता छोड़ने वालों की संख्या में कमी देखने को मिली है।
पांच सालों में कितने लोगों में छोड़ी नागरिकता?
गौरतलब है कि विदेश मंत्रालय की ओर से राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने एक लिखित जवाब में साल 2011 से साल 2024 के बीच भारतीय नागरिकता छोड़कर किसी दूसरे देश की नागरिकता लेने वाले लोगों की संख्या में जानकारी दी।
बता दें कि राज्य सभा सांसद प्रकाश करैत ने अपने सवाल में पिछले पांच साल के दौरान भारतीय नागरिकता छोड़ने वाले लोगों की जानकारी के बार में सवाल किया था।
केंद्रीय मंत्री ने जवाब में बताया कि 2020 में 85,256, 2021 में 1,63,370 , 2022 में 2,25,620 , 2023 में 2,16,219 जबकि 2024 में 2,06,378 लोगों ने भारत की नागरिकता छोड़ी है। ये सभी लोग किसी दूसरे देश में जा बसे हैं। सामने आए आंकड़ों से साफ है कि साल 2023 के मुकाबले साल 2024 में नागरिकता छोड़ने वालों की संख्या में करीब पांच प्रतिशत की गिरावट आई है।
साल 2019 में सबसे अधिक लोगों ने छोड़ी नागरिकता
इसी सवाल के जवाब में विदेश राज्य मंत्री ने साफ किया कि साल 2011 से साल 2019 के बीच भारतीय नागरिकता छोड़ने वालों की संख्या अधिक रही। आंकड़े बताते हैं कि साल 2011 में 1,22, 819 लोगों ने भारतीय नागरिकता छोड़ी। वहीं, साल 2014 में 1,29,328 लोगों ने भारतीय नागरिकता छोड़ी थी।
पिछले साल इसी प्रकार के आंकड़े को लेकर विपक्ष ने जमकर हंगामा किया था। विपक्ष ने मोदी सरकार की नीतियों को विफल करार देते हुए कहा था कि लोग सरकार की खराब नीतियों के कारण देश छोड़ने पर मजबूर हैं।
यह भी पढ़ें: \“मणिपुर को सभी के लिए सुरक्षित और सशक्त राज्य बनाएं\“, राष्ट्रपति मुर्मु ने 14 परियोजनाओं की रखी आधारशिला |