search

UP BJP President: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चुनाव का कार्यक्रम तय, लखनऊ से जारी हुआ महत्वपूर्ण तारीखों का पत्र

Chikheang 2025-12-12 18:07:58 views 921
  



डिजिटल डेस्क, लखनऊ। (UP BJP President) यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव कार्यक्रम तय हो गया है, जिसकी प्रमुख तारीखों की आज आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। पार्टी के लखनऊ मुख्यालय से जारी पत्र के अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव कार्यक्रम तीन दिनों तक चलेगा और अंतिम दिन ही प्रदेश अध्यक्ष का नाम घोषित किया जाएगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

भाजपा के प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ. महेन्द्र कुमार पाण्डेय द्वारा जारी पत्र के अनुसार, 12 दिसंबर को प्रदेश परिषद सदस्य की सूची प्रकाशित की जाएगी एवं राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के चुनाव कार्यक्रम का प्रकटीकरण होगा। इसके बाद 13 दिसंबर को प्रदेश अध्यक्ष चुनाव और राष्ट्रीय परिषद सदस्य का नामांकन होगी। इसी दिन नामांकन पत्री की स्क्रूटनी और नामांकन पत्र वापसी भी होगी।

अगले दिन 14 दिसंबर को प्रदेश अध्यक्ष चुनाव और राष्ट्रीय परिषद सदस्यों की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी। पत्र के अनुसार, यदि आवश्यक हुआ तो मतदान प्रक्रिया भी अपनाई जाएगी।

गौरतलब है कि भाजपा उत्तर प्रदेश संगठन के चुनाव अधिकारी व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेन्द्र नाथ पांडेय ने गुरुवार को बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव (UP BJP President News) के लिए 13 दिसंबर को दोपहर एक बजे दो बजे तक पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे।

इस चुनाव के लिए पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री व केंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षक विनोद तावड़े भी लखनऊ आ रहे हैं। उनकी निगरानी में ही प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होगा। केंद्रीय चुनाव अधिकारी व केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल 14 दिसंबर को चुनाव की प्रकिया पूरी करेंगे।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244