search
 Forgot password?
 Register now
search

कश्मीर के गुरेज सेक्टर में शांति और स्थिरता का संकेत लेकर फिर लौटा हिमालयन आइबेक्स, क्या है इसके वापसी का कारण?

cy520520 2025-12-13 18:07:31 views 837
  

गुरेज में इसे समाप्त माना जा रहा था। फाइल फोटो।



राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। कश्मीर के गुरेज सेक्टर में पहले जहां नियंत्रण रेखा पर पाक गोलाबारी के कारण अशांति का माहौल बना रहता था, आज वहां हिमालयन आइबेक्स बेखौफ घूमते नजर आते हैं। हिमालयन आइबेक्स जिसे मारखाेर, जंगली बकरा भी कहा जाता है, कभी एलओसी पर अशांति होने की वजह से गायब हो गए थे परंतु अब एक बार फिर गुरेज में वापस लौट आया है। इसे गुरेज की शान भी कहा जाता है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

स्थानीय लोगों और वन्य जीव विभाग ने उसकी वापसी को सुखद बताते हुए कहा कि यह सिर्फ स्थानीय पारिस्थितिकी तंत्र में सुधार का संकेत है। मारखोर अपने खास घुमावदार सींगों और खड़ी और पथरीली पहाड़ी ज़मीन पर चलने की ज़बरदस्त काबलियत के लिए जाना जाता है, और इसे उच्चपर्वतीय स्थिर और स्वस्थ पारिस्थितिकी तंत्र का एक अहम संकेत माना जाता है।  

यह जम्मू कश्मीर में उड़ी में भी पाया जाता है और गुलाम जम्मू कश्मीर में भी। गुरेज में कभी मारखाेर बड़़ी संख्या में मिलता था, लेकिन विगत कुछ वर्षाें के दौरान यह लगभग लुप्त हो गया था। गुरेज में इसे समाप्त माना जा रहा था।  
तीन सप्ताह में चार बार देखा गया

वन्य जीव विभाग के अनुसार, गुरेज में एलओसी के साथ सटे चक नाला में मारखाेर को बीते एक सप्ताह में तीन से चार बार देखा गया है और यह एक नहीं हे, यह दो से तीन हैं। इनकी संख्या ज्यादा भी हो सकती है। उन्होंने बताया कि गुरेज के वनीय क्षेत्रों में आम लोगों की आवाजाही और उनका अनावश्यक हस्तक्षेप भी अब पहले से कम हुआ है।  
प्राकृतिक पारिस्थितिक तंत्र में सुधार का संकेत

हिमालयन आइबेक्स का गुरेज में लौटना स्थानीय प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्र में सुधार का संकेत है। माना जाता है कि इस इलाके का ऊबड़-खाबड़ इलाका, पहाड़ी पेड़-पौधे और इंसानों की कम गतिविधियां इस प्रजाति को जिंदा रहने और प्रजनन के लिए एक अनुकूल वातावरण प्रदान करती हैं। चक नाला से कुछ ही दूरी पर चकवाली के रहने वाले अनवर खान ने कहा कि मारखोर का फिर से लौटना, हमारे गुरेज की समृद्ध जैव विविधिता और प्राकृतिक विरासत की पहचान है।  
गुरेज के ईको टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा

लोग अब वन्य जीवों के संरक्षण के प्रति पहले से कहीं ज्यादा जागरूक हैं। मारखाेर व अन्य वन्य जीवों का गुरेज में फिर से नजर आना गुरेज के ईको टूरिज्म को बढ़ावा देगा। लेकिन एक बात है, ईको टूरिज्म को भी रेग्युलेट करने की जरुरत है। वन एवं वन्य जीव विभाग के अधिकारियों ने कहा कि इस मारखोर का गुरेज में लौटना, हमें स्थानीय प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली के हमारे प्रयासों को और गति देने के लिए प्रोत्साहित करता है। में इस पूरे इलाके में वन्य जीवों की लंबे समय तक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इलाके में वन्य जीवों के संरक्षण की योजना की नए सिरे से समीक्षा की जरुरत है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com