search
 Forgot password?
 Register now
search

MP ढुलू महतो और संगठन के बीच छत्तीस का आंकड़ा, सांसद समर्थक नहीं बनाए गए सक्रिय सदस्य

Chikheang 2025-12-13 18:37:50 views 519
  

सांसद ढुलू महतो (फाइल फोटो)



रविरंजन आनंद, धनबाद। भाजपा में सबकुछ ठीक नहीं है। अंदरखाने चर्चा है कि सांसद ढुलू महतो और संगठन में छत्तीस का आंकड़ा है। आरोप है कि सांसद जिला स्तर पर पार्टी के कामकाज में कम रुचि लेते हैं। इधर आपसी कलह सामने भी आ रही है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

अब यही मामला ले लें, हाल में प्रदेश इकाई ने धनबाद जिला महानगर कमेटी की सक्रिय सदस्यों की सूची जारी की। इनमें 967 सदस्यों को सक्रिय सदस्य बनाया गया। इसमें सांसद प्रतिनिधि और पूर्व उपाध्यक्ष संजय झा समेत सांसद के कई करीबियों को जगह नहीं मिली।

संजय झा कहते हैं कि सक्रिय सदस्य बनाने को लेकर जिला में तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई थी। जो प्रदेश मुख्यालय में सक्रिय सदस्य के तौर पर नाम चयनित कर भेजती है। इस तीन सदस्यीय टीम में जिला अध्यक्ष श्रवण राय, अजय निषाद और संजीव विजयवर्गीय थे।

एक स्थानीय विधायक के इशारे पर जानबूझकर मेरा, सांसद प्रतिनिधि नितिन भट्ट व दर्जनों पार्टी कार्यकर्ताओं का नाम प्रदेश इकाई को नहीं भेजा। शनिवार को दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष और महामंत्री से मिलकर जानकारी देंगे।
ओबीसी मंडल अध्यक्ष ने बाबूलाल मरांडी को लिखा पत्र

सक्रिय सदस्य नहीं बनाए जाने पर महुदा मंडल अध्यक्ष बिरजू रवानी ने प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को पत्र लिखा है। पत्र में बताया है कि सक्रिय सदस्य बनने के लिए 52 आनलाइन सदस्य बनाना था, मैंने बनाए। सदस्यता शुल्क जो जमा करना था, वो भी किया। फिर भी सक्रिय सदस्यता की प्रकाशित सूची से हमारा नाम गायब है। राजनीति के तहत संगठन को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com