search
 Forgot password?
 Register now
search

यमुना एक्सप्रेसवे पर विजिबिलिटी हुई शून्य, कोहरे के कारण मार्ग पर रेंगते नजर आए वाहन

cy520520 2025-12-14 00:08:52 views 757
  



जागरण संवाददाता, मथुरा। ठंड अब आक्रामक होने लगी है। शनिवार की सुबह इस सीजन में पहले दिन घना कोहरा पड़ा। हाईवे और यमुना एक्सप्रेसवे पर तो मध्य रात्रि के बाद से सुबह तक 10 मीटर आगे की दृश्यता शून्य रही। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

घनी आबादी के बाहर भी कोहरे की सफेद चादरें तनी रहीं। इसके कारण आवागमन प्रभावित रहा। इंडीकेटर जलाकर वाहन 30 की स्पीड से आगे बढ़ते नजर आए। सुबह करीब 10 बजे कोहरा कम होने के बाद ही आवागमन सामान्य हो सका। न्यूनतम तापमान भी लुढ़क कर 10 डिग्री सेल्सयस तक पहुंच गया। वहीं गलन बढ़ने से लोगों के हाड़ कांपते रहे।

ॉसर्द मौसम अब चरम की ओर है। बीते दिनों से दिन में अच्छी धूप के कारण लोगों को ठंड का अहसास नहीं हो रहा था। लेकिन, देर शाम के बाद सुबह तक गलन व शीत हवा के कारण लोग ठिठुर रहे थे। शुक्रवार की मध्य रात्रि के बाद राहों पर घना कोहरा नजर आया।

भोर में टहलने के लिए निकले लोग सड़कों पर कोहरा देख चकित रह गए। यमुना एक्सप्रेसवे व हाईवे पर कोहरे की घनी चादरें तनी रहीं। 10 मीटर आगे का कुछ नहीं दिख रहा था। इसके कारण चालकों को खासी मुश्किल का सामना करना पड़ गया। दुर्घटना की संभावना को देखते हुए चालक इंडीकेटर जलाकर 30 किमी प्रतिघंटा की गति से ही वाहन चलाते नजर आए।

सुबह नौ बजे के बाद कोहरा छंटने के बाद ही चालकों को कुछ राहत महसूस हुई। कोहरा पड़ने के साथ ही ठंड के तेवर भी आक्रामक हो गए हैं। अन्य दिनों की अपेक्षा गलन में भी शनिवार को वृद्धि नजर आई। दिन में धूप भी बेअसर रही।

इसके कारण लोगों को दिन में ठंड का अहसास होता रहा। शाम छह बजे के बाद गलन तीखी हो गई। रात्रि में गंतव्य को जा रहे लोगों के हाड़ कांपने लगे। दोपहिया वाहनों में सफर करने वालों को खासी मुश्किल का सामना करना पड़ गया।

गर्म कपड़ों की जमकर बिक्री
मौसम में ठंडक बढ़ने के साथ ही गर्म कपड़ों की बिक्री बढ़ गई है। शहर में जगह-जगह फुटपाथ व दुकानों में लगी सेल से लोग कपड़ों की खरीदारी में जुटे रहे। शोरूम पर भी लोगों की भीड़ नजर आई। ठंड से बचाव के लिए मफलर, जर्किन, जैकेट, स्वेटर, टोपी आदि की लोग खरीदारी कर रहे हैं।
कोहरा में बरतें ये सावधानी

  • अपनी लेन में धीमी गति से वाहन चलाएं. फाग लाइट व लो बीम लाइट का प्रयोग करें।
  • सामने चल रहे वाहन से उचित दूरी बनाए रखें, इंडीकेटर और हैज़र्ड लाइट आन रखें।
  • खतरनाक मोड़ व क्रासिंग पर सतर्क रहें, अनावश्यक यात्रा का कार्यक्रम नहीं बनाएं।
  • कोहरे में निकलते समय मास्क ज़रूर पहनें. मास्क बहुत चुस्त या ढीला न हो।
  • कोहरे में कार चलाते समय डि-फ़ागर आन रखें. अंदर से शीशे की धुंध साफ करते रहें।
  • दृश्यता कम होने पर फाग लाइट और लो बीम का प्रयोग अवश्य करें।
  • बिना लाइट के वाहन न चलाएं, वाहन के आगे-पीछे रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप अवश्य लगवाएं।
  • दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें।
  • कोहरे की धुंध में सड़क पर लगे साइन मार्क और ब्लिंकर्स साइन देखकर वाहन को चलाएं।
  • वाहन की फ्रंट स्क्रीन का वाइपर हमेशा ठीक रखें, लाइट और हार्न दुरुस्त होनी चाहिए।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737