search
 Forgot password?
 Register now
search

रांची एयरपोर्ट पर टला बड़ा विमान हादसा, इंडिगो फ्लाइट की हार्ड लैंडिंग से मची अफरा-तफरी

cy520520 2025-12-14 09:06:06 views 1243
  

रांची स्थित भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर इंडिगो के विमान की तकनीकी खराबी के बाद करानी पड़ी हार्ड लैंडिंग। प्रतीकात्मक तस्वीर



जागरण संवाददाता, रांची। राजधानी रांची स्थित भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर शुक्रवार की रात एक बड़ा विमान हादसा होते-होते टल गया। इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई–7361 को लैंडिंग के दौरान तकनीकी कारणों से हार्ड लैंडिंग करानी पड़ी।

अचानक लगे तेज झटके से विमान में सवार यात्रियों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई, हालांकि पायलट की सूझबूझ और त्वरित निर्णय से सभी 69 यात्री पूरी तरह सुरक्षित रहे और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। एयरपोर्ट निदेशक विनोद कुमार ने बताया कि विमान निर्धारित समय से विलंब से रात करीब 8:30 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचा था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

लैंडिंग के दौरान कुछ तकनीकी गड़बड़ी सामने आई, जिसके कारण पायलट को एहतियातन हार्ड लैंडिंग का निर्णय लेना पड़ा। हार्ड लैंडिंग के बावजूद विमान के बाहरी हिस्से, विशेषकर पिछले हिस्से में थोड़ा नुकसान हुआ है। विमान के एप्रन रैंप से जुड़ने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।
टेल प्वाइंट में पहुंची क्षति

एयरपोर्ट अथोरिटी के अधिकारियों के अनुसार, कुछ परिस्थितियों में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हार्ड लैंडिंग करानी पड़ती है। इस घटना में विमान के टेल प्वाइंट में तकनीकी क्षति की बात सामने आइ है, जिसे दुरुस्त करने का कार्य इंजीनियरों की टीम द्वारा किया जा रहा है। वहीं, इंडिगो एयरलाइंस ने भी अपने स्तर से जांच शुरू कर दी है कि आखिर हार्ड लैंडिंग की स्थिति क्यों उत्पन्न हुई।

शनिवार को एहतियातन रनवे की जांच की गई, जिसमें रनवे को किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि, घटना के बाद कुछ उड़ानें विलंब से संचालित हुईं, लेकिन रांची–भुवनेश्वर सेक्टर की उड़ानें अब सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं।

उल्लेखनीय है कि इसी विमान को शुक्रवार रात रांची से भुवनेश्वर के लिए रवाना होना था, लेकिन विमान के टेल प्वाइंट को नुकसान पहुंचने से विमान उड़ान नहीं भर सका था। इसके चलते फ्लाइट रद कर दी गई और कई यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था के तहत कार से भुवनेश्वर भेजा गया।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com