deltin33 • 2025-12-14 10:06:43 • views 714
गाेरखपुर के याेगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री और पंकज चाैधरी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
डिजिटल डेस्क, जागरण, लखनऊः नरेन्द्र माेदी सरकार मेंं वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हाेने के बाद से ही गाेरखपुर जिले का ओहदा उत्तर प्रदेश की राजनीति में और बढ़ गया है। गोरखपुर अब सत्ता के बाद प्रदेश भाजपा संगठन का भी केंद्र बन गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
पंकज चौधरी के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने से भाजपा के सियासत में पूर्वांचल का दखल बढ़ गया है। खास तौर से गोरखपुर क्षेत्र सत्ता के बाद अब संगठन का भी केंद्र बन गया है। मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ के पास सरकार की कमान पहले से है जबकि अब प्रदेश संगठन के शीर्ष पद पर आसीन होने वाले पंकज चाैधरी भी गोरखपुर के ही हैं। इस बात का यकीन किसी को नहीं था कि गोरखपुर इतने अधिक पावर से सुसज्जित हो जायेगा।
गोरखपुर शहर के विधायक रहे डॉ राधा मोहन दास अग्रवाल को अपग्रेड करके राज्यसभा भेजा गया। उन्हें भाजपा के केंद्रीय संगठन में महामंत्री का ओहदा देकर कुछ राज्यों का प्रभारी भी बना दिया गया। शिव प्रताप शुक्ल को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है।
यह भी पढ़ें- Pankaj Chaudhary: पंकज चौधरी को यूपी बीजेपी की \“कमान\“, योगी के गढ़ से विपक्ष के PDA दांव की काट
शिव प्रताप शुक्ल को भी राज्य सभा भेजने के बाद केंद्र में वित्त राज्य मंत्री बनाया गया। शिव प्रताप शुक्ल का जब राज्यसभा का कार्यकाल समाप्त हुआ तब उन्हें चुनावी राजनीति से बाहर करके हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बना दिया गया।
यह भी पढ़ें- Pankaj Chaudhary: नगर निगम के पार्षद से केंद्र सरकार में मंत्री के पद तक पहुंचे पंकज चाैधरी,1989 से ही महाराजगंज में डटे
गाेरखपुर जिले की बांसगावं से सांसद कमलेश पासवान केंद्र सरकार में ग्रामीण विकास राज्य मंत्री हैं। वह तीसरी बार सांसद हैं।
यह भी पढ़ें- UP BJP President Election: केंद्रीय मंत्री पंकज भाजपा उत्तर प्रदेश के नए चौधरी, उनके खिलाफ काेई नामांकन नहीं, CM Yogi बने प्रस्तावक
उनकी हैट्रिक से पहले उनकी मां सुभावती भी समाजवादी पार्टी के टिकट पर इसी सीट से सांसद रही हैं। कमलेश के भाई विमलेश पासवान बासगांव से ही विधायक हैं। इनके पिता ओम प्रकाश पासवान भी विधायक रहे हैं। |
|