search
 Forgot password?
 Register now
search

Bhojpur News: पहली बार जिले को एक साथ म‍िले चार IAS अधिकारी, भोजपुर का बढ़ा प्रशासनिक रुतबा, क्‍या पड़ेगा असर?

cy520520 2025-12-15 00:37:08 views 1253
  

जिले में चार आइएएस अध‍िकार‍ियों की पोस्‍ट‍िंग। सांकेत‍िक तस्‍वीर  



धर्मेंद्र कुमार सिंह, आरा। Ara News: जिले के प्रशासनिक इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। प्रशासनिक क्षमता, निर्णय लेने की शक्ति और विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिहाज से भोजपुर प्रशासन वर्तमान में अमृतकाल के दौर में है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पहली बार ऐसा अवसर आया है जब जिले में एक साथ भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के चार अधिकारी विभिन्न महत्वपूर्ण शीर्ष पदों पर तैनात हैं। इससे न केवल प्रशासन का रूतबा बढ़ा है, बल्कि जिले के विकास की रफ्तार तेज होने की भी पूरी उम्मीद जगी है।

शुक्रवार को आरा सदर अनुमंडलाधिकारी के पद पर भारतीय प्रशासनिक सेवा की 2023 बैच की अधिकारी शिप्रा विजयकुमार चौधरी की नियुक्ति के साथ यह उपलब्धि संभव हुई।

उनके योगदान के बाद वह भोजपुर में सेवा देने वाली चौथी आईएएस अधिकारी बन गईं। उनकी तैनाती से अनुमंडल स्तर पर प्रशासनिक मजबूती और निर्णय प्रक्रिया में तेजी आने की संभावना जताई जा रही है।

  

वर्तमान में आईएएस के रूप में जिले में जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया, उप विकास आयुक्त गुंजन सिंह, प्रशिक्षु IAS सैयद आदिल मोहसिन पहले से ही कार्यरत हैं।

चारों अधिकारियों की एक साथ शीर्ष और महत्वपूर्ण पदों पर तैनाती से शासन-प्रशासन के विभिन्न स्तरों पर बेहतर समन्वय स्थापित होगा। इससे योजनाओं के क्रियान्वयन, निगरानी और समयबद्ध निष्पादन में स्पष्ट सुधार देखने को मिलेगा।

  

जिले में जब से डीएम तनय सुल्तानिया और डीडीसी गुंजन सिंह की तैनाती हुई है तब से ही उनके अथक प्रयास से विकास कार्यों में गति मिलने के साथ गुणवत्ता में भी काफी सुधार हुई है। पहले की अपेक्षा अब आम लोगों में पदाधिकारी के प्रति विश्वास भी बढ़ने लगा है।  
एडीएम रैंक के चार पदों पर तैनाती से प्रशासन को मिली नई मजबूती

जिले में पहली बार राजस्व और डीपीजीआरओ के बाद आपदा प्रबंधन और विशेष शाखा जैसे महत्वपूर्ण विभागों में एडीएम रैंक के पदाधिकारी तैनात किए गए हैं।

इससे आपदा प्रबंधन, राजस्व मामलों के निपटारे और कानून-व्यवस्था से जुड़े कार्यों में त्वरित और प्रभावी निर्णय संभव होंगे। आमजन से जुड़ी समस्याओं के समाधान में भी इससे तेजी आएगी।

  

एडीएम राजस्व के पद पर शशि शेखर और जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी (डीपीजीआरओ) के पद पर डॉक्टर बलदेव चौधरी के साथ-साथ एडीएम आपदा के पद पर कमर आलम और एडीएम विशेष के पद पर विमल कुमार सिंह की तैनाती विगत माह पहले हुई है।  
विकास कार्यों को मिलेगी गति, गुणवत्ता पर रहेगा विशेष फोकस

जिले में वर्षों से धीमी गति से चल रहे विकास कार्यों को गति देने में ये अधिकारी अहम भूमिका निभाएंगे। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आधारभूत संरचना से जुड़ी योजनाओं में गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। मजबूत प्रशासनिक टीम के साथ भोजपुर जिले के लिए यह समय स्वर्णिम काल साबित होने की उम्मीद जताई जा रही है।

like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737