cy520520 • 2025-12-16 02:08:19 • views 423
एनसीआरटीसी ने आनंद विहार स्टेशन पर यात्रियों के लिए बुक फेयर का आयोजन किया है।
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। अक्सर नमो भारत ट्रेन में लोगों की आंखों के सामने मोबाइल नजर आता है। लोग मोबाइल से हटकर किताबों से दिल लगाए। इसके लिए एनसीआरटीसी ने आनंद विहार स्टेशन पर यात्रियों के लिए बुक फेयर का आयोजन किया है। इस बुक फेयर में बच्चे, बुजुर्ग से लेकर युवा अपनी पसंद की किताबें ले सकते हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
अपने रोजाना के सफर में किताबों की किस्से-कहानियों को जोड़ सकते हैं। इस बुक फेयर को स्टोरीबाक्स नाम दिया गया है। यह 21 दिसंबर तक चलेगा। यात्रियों को यह बुक फेयर काफी पसंद आ रहा है। पहली बार इस तरह की पहल किसी स्टेशन पर की गई है। इस फेयर में लोग बाक्स आधारित खरीदारी भी कर रहे हैं। यहां अलग-अलग बाक्स रखें गए हैं, जिसमें किताबों की संख्या अलग-अलग होने के साथ रकम भी अलग है।
लोग अपनी पसंद के अनुसार उस बाक्स में किताबे भर सकते हैं। बुक फेयर संचालक बाक्स के अनुसार उन्हें रकम बता देंगे। यात्री अपनी पसंद और बजट के हिसाब से किताबे खरीद रहे हैं। एनसीआरटीसी ने बताया कि इस बुक-फेयर में अलग-अलग तरह की किताबे बिक कर ही हैं। युवा पाठकों के लिए एक खास सेक्शन भी है।
कई लेखक भी इस बुक फेयर में पहुंच रहे हैं और खरीदारों से मिल रहे हैं। लोगों के लिए इस पूरे अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए एक अलग मर्चेंडाइज जोन भी बनाया गया है। यह बुक फेयर सपनों और किस्सों से जोड़कर, रोजाना की यात्रा को और मजेदार बना रहा है।
एनसीआरटीसी द्वारा नमो भारत स्टेशनों को एक जीवंत सोशल हब बनाने के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों का एक हिस्सा है। यह पहल स्टेशनों को कम्यूटर-फ्रेंडली स्पेस\“\“ बनाने के प्रयासों को भी दिखाती है। इसका उद्देश्य है कि नमो भारत स्टेशन केवल यात्रा तक सीमित न रहें बल्कि ऐसे समावेशी हब के तौर पर विकसित हों। |
|