search

Pariksha Pe Charcha 2026: PPC के लिए 43 लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन हो चुके दर्ज, इन स्टेप्स से करें अप्लाई

Chikheang 2025-12-16 20:06:50 views 677
  

Pariksha Pe Charcha 2026



एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में परीक्षा पे चर्चा के 9वें संस्करण के लिए रजिस्ट्रेशन जारी हैं। पीपीसी 2026 के लिए छात्रों, अध्यापकों और अविभावकों के लिए बीच अच्छा क्रेज देखने को मिल रहा है। ऑफिशियल वेबसाइट पर साझा की गई डिटेल के मुताबिक अब तक 43.15 लाख रजिस्ट्रेशन अब तक प्राप्त हो चुके हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
11 जनवरी है फॉर्म भरने की लास्ट डेट

जानकारी के लिए बता दें कि PPC 2026 Registration के लिए लास्ट डेट 11 जनवरी 2026 निर्धारित है। ऐसे में जो भी छात्र पीएम मोदी से मिलकर बातचीत करना चाहते हैं और प्रधानमंत्री आवास में समय व्यतीत करना चाहते हैं वे जल्द से जल्द ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें। स्टूडेंट्स के साथ ही पीपीसी 2026 के लिए टीचर्स और पेरेंट्स में आवेदन कर सकते हैं।
रजिस्ट्रेशन करने की स्टेप्स

  • परीक्षा पे चर्चा 2026 रजिस्ट्रेशन करने के लिए सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर Participate Now पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपकी अपनी कैटेगरी के अनुसार- Student (Self Participation), Student (Participation through Teacher login), Teacher, Parent का चुनाव कर उसके नीचे क्लिक टू पार्टिसिपेट पर क्लिक करें।
  • अपना पूरा नाम, मोबाइल नंबर/ ईमेल आईडी दर्ज करके पंजीकरण करें।
  • इसके बाद अन्य डिटेल भरकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।
Pariksha Pe Charcha 2026 Registration Form Link   
बिना फीस के किया जा सकता है अप्लाई

परीक्षा पे चर्चा के लिए रजिस्ट्रेशन फ्री में किया जा सकता है, इसके लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जा रहा है। आवेदन के लिए मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी की आवश्यकता पड़ेगी। इसके अलावा जिनके पास डिजिलॉकर की आईडी है वे इसके माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।
पिछले साल 3.53 करोड़ आवेदन हुए थे प्राप्त

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले वर्ष परीक्षा पे चर्चा के लिए 3.53 करोड़ आवेदन प्राप्त हुए थे। इसके चलते गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा मान्यता दी गई थी। लेटेस्ट एवं अधिक डिटेल के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी जाती है।

यह भी पढ़ें- नई स्किल्स सीखने के लिए बच्चे इन प्लेटफॉर्म का कर सकते हैं उपयोग, एजुकेशन, साइंस, आर्ट व कोडिंग में करेगा मदद
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953