search

घने कोहरे का असर: दो घंटे की देरी से दिल्ली पहुंची 80 से अधिक ट्रेनें, कई रेल सेवाएं प्रभावित

LHC0088 2025-12-17 06:36:42 views 1028
  

80 से अधिक ट्रेनें दो घंटे से अधिक देरी से पहुंची दिल्ली।



राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। बदलते मौसम और घने कोहरे का असर ट्रेनों के पहियों पर पड़ने लगा है, मंगलवार को 80 से अधिक ट्रेनें दो घंटे से अधिक देरी से दिल्ली पहुंचीं। वहीं कई लोकल ट्रेनें भी देरी से अपने गंतव्य पर पहुंचीं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

वहीं कई ट्रेनें देरी से रवाना हुईं। ट्रेनों की बात करें तो दानापुर से आनंद विहार टर्मिनल-जनसाधारण एक्सप्रेस छह घंटे देरी से दिल्ली पहुंची। मुजफ्फरपुर से आनंद विहार टर्मिनल सप्तक्रांति एक्सप्रेस एक घंटा तो दरभंगा से आनंद विहार टर्मिनल अमृत भारत एक्सप्रेस डेढ़ घंटे देरी से पहुंची।

बनारस से नई दिल्ली काशी विश्वनाथ साढ़े पांच घंटे तथा राजगीर से नई दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस चार घंटे देरी से पहुंची। वहीं नई दिल्ली-राजेंद्र नगर एक घंटा, नई दिल्ली-दरभंगा हमसफ़र विशेष छह घंटे व नई दिल्ली-हावड़ा कोलकाता राजधानी तीन घंटे देरी से दिल्ली से दिल्ली से रवाना हुई।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138