search

हिसार: खाली मकान में मिला युवक का शव, नशा या ठंड से मौत की आशंका

deltin33 2025-12-19 04:36:42 views 1261
  

हिसार: खाली मकान में मिला युवक का शव। सांकेतिक फोटो



जागरण संवाददाता, हिसार। विकास नगर के एक खाली मकान में वीरवार दोपहर बाद शहर थाना पुलिस को एक युवक का शव मिला। मृतक की पहचान 30 साल के संजय आजाद नगर निवासी के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि युवक की मौत नशा करने या सर्दी के कारण हुई है। पुलिस ने मृतक के स्वजनों को इस बारे में जानकारी दे दी है। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। उसके बाद मौत के कारण स्पष्ट हो पाएंगे।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शाम करीब चार बजे किसी ने सूचना दी कि विकास नगर के एक खाली मकान में युवक का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलने पर पड़ाव पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि एक युवक मृत हालत में पड़ा हुआ है।

युवक के शव को लेकर नागरिक अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में लेकर आए। जांच पड़ताल के बाद मृतक की शिनाख्त आजाद नगर के रहने वाले 30 साल के संजय के रूप में हुई। पहचान होने के बाद संजय के स्वजनों को इस बारे मे बताया। पता चलने पर स्वजन मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में सामने आ रहा है कि नशे या फिर सर्दी के कारण युवक की मौत हुई है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131