LHC0088 • 2025-12-19 12:36:40 • views 1100
घने कोहरे का बुरा असर दिल्ली एयरपोर्ट पर भी देखने को मिला।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार सुबह घना कोहरा छा जाने से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी बेहद कम हो गई है, जिससे कैट III संचालन लागू करना पड़ा है और कई उड़ानों में देरी तथा व्यवधान की स्थिति बनी हुई है। अभी तक करीब 125 उड़ानें विलंबित हुईं। सबसे बुरा हाल मध्य रात्रि से तड़के तक रहा। इस दौरान करीब 10 उड़ानें रद हो गईं। दिन बढ़ने के साथ दृश्यता सुधरने पर ही एयर ट्रैफिक में सुधार होगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
एयरपोर्ट अधिकारियों ने सुबह जारी किए गए यात्री परामर्श में बताया कि घने कोहरे के कारण एयरपोर्ट पर कैट III ऑपरेशंस चल रहे हैं, जिससे उड़ानों में संभावित देरी और रुकावटें हो सकती हैं। परामर्श में अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी संबंधित एयरलाइंस से नवीनतम उड़ान स्थिति की जानकारी लें।
परामर्श में आगे कहा गया, “हमारी ग्राउंड टीम सभी हितधारकों के साथ मिलकर सभी टर्मिनलों पर यात्रियों की सहायता और आवश्यक समर्थन प्रदान कर रही है। रीयल-टाइम उड़ान अपडेट के लिए कृपया अपनी एयरलाइन से संपर्क करें। किसी भी असुविधा के लिए हमें खेद है और हम आपके समझदार सहयोग की सराहना करते हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत में घना से अत्यधिक घना कोहरा जारी रहने की संभावना है, जिससे हवाई यातायात पर असर पड़ सकता है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले उड़ान कीस्थिति जरूर जांच लें। |
|