search

प्रदेश के महापौरों ने निहारी रामनगरी की अलौकिक छटा, महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने किया स्वागत

Chikheang Half hour(s) ago views 167
  

प्रदेश के महापौरों ने निहारी रामनगरी की अलौकिक छटा।



संवाद सूत्र, अयोध्या। प्रदेश भर से आए महापौरों ने क्रूज पर सवार होकर रामनगरी की अलौकिक छटा निहारी। सरयू विहार के दौरान बदलती अयोध्या की छटा दिव्यता का एहसास करा रही थी। नगर निगम अयोध्या के निमंत्रण पर महापौर गण रविवार को प्रस्तावित सम्मेलन में भाग लेने के लिए पूर्व संध्या पर ही रामनगरी पहुंचे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बाईपास मार्ग स्थित होटल पंचशील पहुंचे विभिन्न नगर निगमों के महापौरों की अगवानी अयोध्या के महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार, पार्षदों एवं अन्य अधिकारियों के साथ की।

होटल पंचशील से महापौर गण सायं छह बजे सरयू तट पहुंचे, सरयू तट पर अयोध्या के महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने पत्नी राजलक्ष्मी तिवारी के साथ अंगवस्त्र भेंट कर महापौरों का सम्मान किया।

तदुपरांत क्रूज पर सवार हो महापौर सरयू विहार पर निकले। लगभग आधा घंटा चले सरयू विहार कार्यक्रम के दौरान सभी की आंखों में अयोध्या के अद्भुत दृश्य को कैद कर लेने की आकांक्षा झलक रही थी।

चर्चा के दौरान लखनऊ की मेयर सुषमा खर्वाल एव कानपुर की मेयर प्रमिला पांडेय ने कहा कि अयोध्या की विकास गाथा पुरातन से आधुनिकता की ओर चल पड़ी है।

इसके बाद महापौर दल सरयू घाट पर आरती में शामिल होकर आनंदमग्न दिखा। 6:30 बजे वे आरती घाट से राम की पैड़ी पर भ्रमण करने के बाद कनक भवन मंदिर पहुंचे, जहां दर्शन करने के बाद यह दल हनुमानगढ़ी गया।

इस दल में स्थानीय महापौर सहित मुरादाबाद के महापौर विनोद अग्रवाल, झांसी के महापौर बिहारीलाल आर्य, अलीगढ़ के महापौर प्रशांत, गोरखपुर के महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, प्रयागराज के महापौर गणेश केसरवानी, सहानपुर के महापौर डॉ. अजय कुमार के अलावा भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल और पार्षद अनुजदास शामिल हैं।

इनके अलावा, बृजेंद्र सिंह, संतोष सिंह, चंदन सिंह, अनिकेत यादव राजू, महेंद्र शुक्ल, विशाल पाल, अंकित तिवारी, सुल्तान अंसारी, अनिल सिंह, अपर नगर आयुक्त डा. नागेंद्रनाथ, भारत भार्गव, जोनल अधिकारी अशोक गुप्त आदि शामिल रहे।
आज होगी नवाचारों पर चर्चा

नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार पांडेय ने बताया कि 28 दिसंबर को सुबह नौ बजे जलपान के बाद 10 बजे सम्मेलन स्थल पर महापौर गण पहुंचेंगे। यहां 10:30 बजे सम्मेलन का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया जाएगा। 11 बजे स्मृति चिह्न, शाल एवं रामायण भेंट कर सभी का स्वागत किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 11:15 बजे महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी स्वागत भाषण कर विषय परिवर्तन करेंगे। इसके बाद अतिथि महापौर नवाचारों पर क्रमशः अपने विचार व्यक्त करेंगे।

इस दौरान विभिन्न नगर निगमों में चल रहे नवाचारों पर चर्चा होगी। यह सम्मेलन पौने दो बजे तक चलेगा। मध्याह्न दो बजे भोजन के बाद तीन बजे महापौरगण की वापसी होगी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
143534

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com